1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रेस्ट मिल्क तुरंत कैसे बढ़ाएं? अपनाएं ये तरीके, बढ़ जाएगा मां का दूध

ब्रेस्ट मिल्क तुरंत कैसे बढ़ाएं? अपनाएं ये तरीके, बढ़ जाएगा मां का दूध

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 03, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 12:38 pm IST

कभी-कभी मां की बॉडी में पार्याप्त मात्रा में ब्रेस्ट मिल्क नहीं बन पाता है। आइए इस तरह की समस्या को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मां का दूध कैसे बढ़ाएं?- India TV Hindi
मां का दूध कैसे बढ़ाएं? Image Source : FREEPIK

मां का दूध बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। नवजात शिशु को ब्रेस्ट मिल्क से पोषण मिलता है। लेकिन अगर मां के पास पर्याप्त मात्रा में ब्रेस्ट मिल्क प्रोड्यूस नहीं हो पाएगा, तो बच्चे की डेवलपमेंट पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आप भी नई-नई मां बनी हैं और इस समस्या से जूझ रही हैं, तो घबराएं नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ टिप्स को फॉलो करके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाया जा सकता है। 

ब्रेस्टफीडिंग पोजीशन पर ध्यान दें

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए आपको ब्रेस्टफीडिंग पोजीशन पर ध्यान देना चाहिए। हर बार ब्रेस्टफीडिंग करते समय बच्चे को दोनों ब्रेस्ट से दूध पिलाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में नवजात शिशु को एक दिन में 8 से 12 घंटे दूध पिलाना चाहिए। दरअसल, बच्चा जितना ज्यादा दूध पिएगा, ब्रेस्ट में उतना ही ज्यादा दूध बन पाएगा।

जरूरी है स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट की वजह से दूध के प्रोडक्शन में सुधार हो सकता है। स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है। इसके अलावा आपको अपने बच्चे के साथ इमोशनल बॉन्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए स्ट्रेस से दूर रहें, खूब आराम करें और साउंड स्लीप पर फोकस करें। अगर इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने के बाद भी ब्रेस्ट मिल्क नहीं बढ़ पा रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगी हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो करना बेहद जरूरी है। नई-नई मां बनी महिलाओं को फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन रिच फूड आइटम्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मां को अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए। पानी के साथ-साथ आप हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।