1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, लोहे सी मजबूत हो जाएगी इम्यूनिटी, बीमारियां रहेंगी दूर

बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, लोहे सी मजबूत हो जाएगी इम्यूनिटी, बीमारियां रहेंगी दूर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 26, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Jan 26, 2024 03:38 pm IST

Food For Kids Immunity: बच्चों की डाइट में हेल्दी फूड जरूर शामिल करने चाहिए। जिससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो और बार-बार बीमार पड़ने से बचें। बच्चों की ग्रोथ पर भी इसका असर पड़ता है। जानिए ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जो बच्चों को जरूर खिलानी चाहिए।

Kids Immunity- India TV Hindi
बच्चों की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं Image Source : FREEPIK

सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मौसम के बदवाल का असर दोनों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में बच्चों की डाइट में हेल्दी फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता जब मजबूत होगी तो वो जल्दी बीमर नहीं होंगे। इससे बच्चों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। आपको बता दें बढ़ते बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाना जरूरी है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आहार

  1. पालक- पालक में कई तरह के पोषक तत्त्व होते हैं जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। पालक में विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैरोटिनॉइड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। पालक खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। आप बच्चों को सब्जी या सलाद के रूप में पालक जरूर खिलाएं।

  2. ब्रोकोली- बच्चों के लिए ब्रोकोली काफी अच्छी होती है। ब्रोकली में कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो बच्चों के विकास में मदद करते हैं। ब्रोकली खाने से शरीर को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे विटामिन मिलते हैं। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। बच्चों को ब्रोकली जरूर खिलाएं।

  3. शकरकंद- बच्चों को शकरकंद का स्वाद पसंद आता है। खाने में मीठी शकरकंद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। शकरकंद खाने से विटामिन ए की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

  4. अदरक-लहसुन- खाने में अदरक लहसुन जरूर शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी एंटी- इन्फ्लैमटोरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। अदरक लहसुन खाने से सर्दी जुकाम की समस्या नहीं होती है। ये दोनों चीजें सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।

  5. हल्दी- सब्जिों में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बच्चों को हल्दी वाला दूध भी पिलाएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हल्दी में ऐसे कई गुण पाए जाते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, लोहे सी मजबूत हो जाएगी इम्यूनिटी, बीमारियां रहेंगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।