बंद और जाम हो चुकी नसों को खोलने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय, भयंकर दर्द से मिलेगा छुटकारा
बंद और जाम हो चुकी नसों को खोलने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय, भयंकर दर्द से मिलेगा छुटकारा
Written By : Pankaj KumarEdited By : Bharti Singh
Published : Jul 22, 2025 09:39 am IST,
Updated : Jul 22, 2025 09:39 am IST
How To Open Blocked Veins: लगातार बैठे रहने या खड़े होकर काम करने से नसों पर प्रेशर पड़ता है। जिससे वैरिकोज वेन्स जैसी समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में स्वामी रामदेव के बताए यौगिक उपाय करिए, जिससे बंद नस नाड़ी को खोलने में मदद मिलेगी।
Image Source : FREEPIK
Varicose Veins
क्या आप जानते हैं अच्छी फ्लेक्सिबिलिटी का सीधा रिश्ता सेहत से होता है। खराब फ्लेक्सिबिलिटी सीधे-सीधे बॉडी के पार्ट के कमजोर होने का सिग्नल है। चाहे वो पैर हो, हाथ हो, पीठ-कमर या गर्दन हो। बॉडी के किसी भी पार्ट में स्टिफनेस का मतलब ही है, उस हिस्से की मांसपेशियों या फिर नसों में आई खराबी। और ये सब होता है खराब लाइफ स्टाइल-गलत पॉश्चर-कम वर्जिश की वजह से। कई बार बढ़ती उम्र या फिर लाइफ स्टाइल की क्रॉनिक बीमारी भी इस तरह की परेशानी लाती हैं।
हाल ही में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसों से जुड़ी बीमारी chronic venous insufficiency यानि CVI डायग्नोस हुई है। वैरिकोज वेन्स का नाम सुना है जिसमें पैरों की नसों के वाल्व खराब हो जाते हैं। ब्लड ऊपर की ओर नहीं जा पाता और जिससे पैरों में नीली-नीली गांठें बनने लगती है। प्रेसिडेंट ट्रंप को हुई ये बीमारी, वैरिकोज का ही एडवांस लेवल है और उससे ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि इसमें वाल्व के साथ डीप टिश्यूज डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में योग से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाएं और साथ ही स्वामी रामदेव से जानिए नस-नाड़ियों को मजबूत कैसे बनाएं।
नस नाड़ी कमजोर क्यों होती हैं
लगातार बैठे खड़े रहकर काम करना
एक्सरसाइज नहीं करना
लाइफ स्टाइल की पुरानी बीमारी
गलत खान-पान
लगातार बैठने-खड़े रहने से दिक्कत
ब्लड सर्कुलेशन पर असर
नस के वाल्व खराब होने लगते हैं
प्रेसिडेंट ट्रंप को नसों की गंभीर बीमारी
'क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी' डायग्नोस
पूरी दुनिया में 35% एडल्ट्स CVI प्रॉब्लम
भारत में हर 3 में से 1 व्यस्क को दिक्कत
नसों पर भारी बिगड़ा ब्लड सर्कुलेशन
जलन
अकड़न
क्लॉटिंग
हार्ट अटैक का डर
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
वैरिकोज वेन्स क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी
नसों का उभरना-गांठ बनना लंबे वक्त तक नसों में खराबी
उभरी नसें, दर्द, भारीपन सूजन, त्वचा में बदलाव, घाव-दर्द