1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर, SGPT और GGPT को कैसे कम करें, जानिए क्या खाना चाहिए, जिससे कंट्रोल में आने लगें चीजें

फैटी लिवर, SGPT और GGPT को कैसे कम करें, जानिए क्या खाना चाहिए, जिससे कंट्रोल में आने लगें चीजें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 15, 2026 07:32 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 07:33 am IST

खराब लाइफस्टाइल का असर फैटी लिवर के रूप में सामने आने लगा है। अनहेल्दी चीजें खाने से लिवर में सूजन आने लगती है, जिससे फैटी लिवर, SGPT और GGPT हाई होने की समस्या बढ़ जाती है। जानिए इन्हें कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

फैटी लिवर, एसजीपीटी-जीजीपीटी कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
फैटी लिवर, एसजीपीटी-जीजीपीटी कैसे कंट्रोल करें Image Source : INDIA TV

शरीर का सबसे बड़ा और मजबूत अंग हमारा लिवर होता है। लेकिन जब जरूरत से ज्यादा खराब चीजें लाइफस्टाइल में शामिल होने लगें तो लिवर की सेहत भी प्रभावित होने लगती है। इन दिनों महानगरों में रहने वाले लोगों में फैटी लिवर की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। फैटी लिवर को आम बीमारी मानना खतरनाक है क्योंकि जैसे-जैसी इसकी स्टेज बढ़ती है ये लिवर को बीमार करने लगता है। गैस्ट्रॉलॉजिस्ट सौरभ सेठी के मुताबिक,  ज्यादा शराब पीना, फैटी चीजें खाना और फिकिल एक्टिविटी नहीं करने से लिवर की सेहत पर भी असर पड़ता है। इससे लिवर टेस्ट कराने पर SGPT और GGPT बढ़ने और फैटी लिवर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खाने-पीने और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

फाइबर वाली चीजें खाएं- लिवर के लिए फाइबर सबसे बेहतरीन काम करता है। डाइट में फाइबर रिच चीजें शामिल करें, इसके लिए खूब सारा सलाद खाएं। हाई फाइबर वाली चीजों से पेट हेल्दी रहता है और वजन कम होता है। इससे लिवर पर प्रेशर कम पड़ता है। सलाद खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में जमा हो रहे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

तेल मसाला कम खाएं- लिवर की सेहत पर ज्यादा तेल और मसालेदार खाने से बुरा असर पड़ता है। इसलिए रोजाना में कम ऑयली और डीप फ्राइड चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आप उबली हुई या फिर रोस्ट की गई चीजें खाएं। पूरी पराठा ज्यादा न खाएं और सब्जी पकाने में भी कम तेल का इस्तेमाल करें।

भरपूर पानी पीएं- लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं। शरीर में भरपूर पानी की मात्रा का होना जरूरी है। इससे बॉडी नेचुरली डिटॉक्स होती है और खराब पदार्थ टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

एक्सरसाइज करें- शरीर को स्वस्थ रखने में डाइट जितना अहम रोल प्ले करती है उससे कहीं ज्यादा आपका वर्कआउट जरूरी है। लिवर हो या कोई दूसरा अंग, फैट सबसे बड़ा दुश्मन है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कोई न कोई फिटनेस एक्टिविटी जरूर करें। खाने के के बाद वॉक और रोज 40-45 मिनट की इंटेंस एक्सरसाइज जरूर करें। इससे लिवर स्वस्थ रहेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।