1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंतों में सूजन होने पर इन 3 चीजों का सेवन कर दें बंद, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

आंतों में सूजन होने पर इन 3 चीजों का सेवन कर दें बंद, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 01, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 01:56 pm IST

Intestine Swelling: लंबे समय तक पाचन और पेट की जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसा होने पर आंतों में सूजन और कमजोरी आ सकती है। अगर आंतों की सूजन से परेशान हैं तो इन 3 चीजों का सेवन तुरंत कम कर दें।

intestine swelling - India TV Hindi
आंतों में सूजन Image Source : FREEPIK

अगर आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी और कोलाइटिस की समस्या रहती है तो ये शरीर में आंतों से जुड़ी कमजोरी के संकेत हो सकते हैं। जब हम खाना खाते हैं तो ये सीधे हमारे पेट में जाता है और फिर आंतों तक पहुंचता है। खाने का असर लिवर पर पड़ता है। जिससे पूरे शरीर पर आपके भोजन का प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेदिक के मुताबिक आंतों के कमजोर होने का कारण आंतों में सूजन हो सकती है। लंबे समय तक आंतों में अपच की वजह से आंत कमजोर होने लगती हैं। इससे आंतों में सूजन आ सकती है। कई बार आंतों में ड्राईनेस की समस्या होने लगती है। 

आंतों में सूजन के कारण

जिन लोगों को अक्सर कब्ज और गैस की समस्या रहती है उन्हें आंतों में सूजन भी हो सकती है। अगर आपके पेट में कीड़ें हैं तो भी आंतों को ठीक से पोषण नहीं मिलता। जिससे आंत कमजोर होन लगती हैं। आंतों की यही कमजोरी सूजन का कारण भी बनती है। स्वामी बाबा रामदेव के मुताबिक जिन लोगों को आंतों में सूजन की समस्या है उन्हें इन 3 चीजों से खास परहेज करना चाहिए।

आंतों में सूजन के लक्षण

  • खाना ठीक से नहीं पचना
  • कब्ज और लूज मल बने रहना
  • पेट में गैस ज्यादा बनना
  • भूख कम लगना
  • वजन कम होना
  • पेट का फूलना 
  • पेट सेगुड़गुड़ की आवाज़ आना
  • शरीर में थकान और कमजोरी
  • कई बार मोशन के लिए जाना
  • पेट में दर्द होना
  • पेट के आस-पास और नाभि के नीचे दर्द

आंतों के लिए जहर हैं ये 3 चीजें

  1. मीठी चीजों का ज्यादा सेवन
  2. ज्यादा घी का सेवन करना
  3. दूध का सेवन करना

आंतों की सूजन कम करता है अनार 

बाबा रामदेव की मानें तो आंतों की कमजोरी की कोई खास दवा नहीं है। किसी भी वायरस का असर आंतों पर हो सकता है। आंतों को स्वस्थ रखना है तो अनार का जूस पीना शुरू कर दें। अनार को आंतों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना अनार खाने से आंत मजबूत होती हैं और लिवर भी फिट रहता है। अनार खाने से पेट की बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। अनार में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं। इसके शरीर हाइड्रेट रहता है।  

युवाओं में इसलिए बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, ये आदतें है जिम्मेदार, ऐसे रखें दिल का ख्याल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।