1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए किस वक्त पीना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर, जानें सेब का सिरका किसे पीना चाहिए और किसे नहीं?

वजन घटाने के लिए किस वक्त पीना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर, जानें सेब का सिरका किसे पीना चाहिए और किसे नहीं?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 19, 2024 08:46 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 11:28 am IST

Best Time To Drink Apple Cider Vinegar For Weight Loss: अगर आप सही तरीके से एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका पीते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। जानिए किसे पीने चाहिए एप्पल साइडर विनेगर और इसे कब पीना फायदेमंद होता है?

एप्पल साइडर विनेगर- India TV Hindi
एप्पल साइडर विनेगर Image Source : FREEPIK

एप्पल साइडर विनेगर, जिसे ACV के रूप में भी जाना जाता है। हिंदी में इसे सेब का सिरका कहा जाता है। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है। स्किन के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद साबित होता है। हालांकि सब को एप्पल साइडर विनेगर सूट करे ये जरूरी नहीं है। जानिए किसे एप्पल साइजर विनेगर पीना चाहिए और वजन घटाने के लिए सेबस का सिरका कब पीना चाहिए?

एप्पल साइडर सिरका क्या है और कैसे तैयार होता है

सेब का सिरका कुचले हुए सेबों को खमीर और बैक्टीरिया के साथ फॉर्मेशन कर बनाया जाता है। जिससे ये एसिटिक एसिड बनता है। यह एसिड सेब के सिरका को ज्यादा खट्टा स्वाद और गंध देता है। सेब का सिरका विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं।

वैसे तो एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे वजन घटाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से भूख कम लगती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट तेजी से बर्न होता है। परिणाम आपको हेल्दी वेट लॉस के रूप में मिलता है।

सेब के सिरके का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं?

न्यूट्रीकेयर क्लिनिक की को फाउंडर और डाइटिशियन शिखा श्रीवास्तव का कहना है कि सेब का सिरका कम समय के लिए सेवन करना सुरक्षित है, लेकिन लंबे समय तक बड़ी मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग किए जाने पर कई साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते हैं। ज्यादा दिनों तक और ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका इस्तेमाल करने से शरीर में पोटेशियम कम हो सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी स्टोन और पीसीओएस की समस्या है तो एप्पल साइडर विनेगर ले सकते हैं। 

सभी को बिना डॉक्टर की सलाह के एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे अगर आप गठिया, एसिडिटी, अल्सर या अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान रहते हैं तो एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली मां को भी इसका सेवन बिना डॉक्टर से पूछे नहीं करना चाहिए।

एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय क्या है?

सेब साइडर सिरका लेने का सबसे अच्छा समय खाली पेट माना जाता है। हालांकि, अगर एसिडिटी की कोई समस्या है तो इसे दोपहर के खाने से पहले लें। हालांकि आपको हमेशा अपनी बॉडी की सुननी चाहिए। अगर आपको एप्पल साइडर विनेगर पीने से कुछ परेशानी हो तो तुरंत बंद कर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।