1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए कैसे खाएं सब्जा सीड्स, डायबिटीज के मरीज के लिए भी है फायदेमंद

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं सब्जा सीड्स, डायबिटीज के मरीज के लिए भी है फायदेमंद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 12, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 02:25 pm IST

How To Eat Sabja Seeds: वजन घटाने के लिए सब्जा सीड्स को फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन, कार्ब्स और फैट से भरपूर ये सीड्स डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जानिए कैसे खाएं सब्जा सीड्स?

सब्जा सीड्स- India TV Hindi
सब्जा सीड्स Image Source : SOCIAL

फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच सीड्स खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टर्स भी अलग-अलग तरह के सीड्स खाने की सलाह देते हैं। हेयरफॉल से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने और वजन घटाने से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने तक कई समस्याओं का हल हैं सीड्स। पिछले कुछ समय में सब्जा सीड्स खाने का चलन भी तेजी से बढ़ा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। सब्जा सीड्स (Sabja Seeds) जिन्हें तुलसी के बीज भी कहा जाता है। सब्जा सीड्स में प्रोटीन, फैट, कार्ब्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। सब्जा सीड्स खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल भी मिल जाते हैं। लो कैलोरी होने की वजह से ये बीज वजन घटाने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी सब्जा सीड्स फायदेमंद हैं। 

सब्जा सीड्स को कैसे खाते हैं? (How To Eat Sabja Seeds) 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। पानी में डालते ही ये फूल जाता है और मात्रा दोगुनी हो जाती है। सब्जा सीड्स खाने का सही तरीका है कि आप 1 कप गर्म पानी में 2 चम्मच सब्जा सीड्स मिला दें। इसे करीब 15 मिनट के लिए भिगो दें। इस पानी को पी लें। सलाद और डेसर्ट के ऊपर डालकर भी आप इसे खा सकते हैं। स्नैक्स के रूप में भी सब्जा सीड्स खा सकते हैं। 

सब्जा सीड्स के फायदे (Benefits Of Sabza Seeds)

  1. वजन घटाने में मदद- सब्जा सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) पाया जाता है जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये पोषक तत्व फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बर्न की प्रक्रिया तेज हो जाती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जो तेजी से वजन कम करता है।

  2. डायबिटीज में फायदेमंद- सब्जा सीड्स को डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। टाइप 2 शुगर के मरीज के लिए इसे फायदेमंद माना गया है, इससे काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। सब्जा सीड्स चयापचय को धीमा कर देता है जिससे कार्बोहाइड्रेट के ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया स्लो हो जाती है।

  3. बॉडी होगी डिटॉक्स- सब्जा सीड्स खाने से पेट साफ होता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। गैस एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। रात में सब्जा सीड्स खाने से पेट क्लीन हो जाता है। शरीर में  सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। 

  4. हार्टबर्न और एसिडिटी कम करे- सब्जा सीड्स में भरपूर फाइबर होता है। इससे पेट में होने वाली जलन भी शांत होती है। पित्त को कम करने में भी ये सीड्स मदद करते हैं। खासतौरर से भीगे हुए सब्जा सीड्स हार्ट बर्न की समस्या को कम करते हैं।

  5. गर्मी में शरीर को रखे ठंडा- सब्जी सीड्स को तासीर में ठंडा माना जाता है। इसलिए गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद होता है। सब्जा सीड्स खाने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। इसमें ऐसे कूलेंट तत्व होते हैं जो शरीर और पेट को ठंडा करते हैं। गर्मी में चीनी, शहद या कोकोनट मिल्क के साथ भी सब्जा सीड्स खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।