1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो जान लें तुलसी की पत्तियों को इस्तेमाल करने का सही तरीका

बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो जान लें तुलसी की पत्तियों को इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 09, 2024 07:01 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 07:01 am IST

डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को मैनेज करना बेहद जरूरी है। आइए तुलसी की पत्तियों की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

How to control blood sugar level?- India TV Hindi
How to control blood sugar level? Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से तुलसी की पत्तियों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व, आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पत्तियों को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करके आप डायबिटीज को भी मैनेज कर सकते हैं? आइए तुलसी की पत्तियों को डाइट का हिस्सा बनाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

असरदार साबित होगी तुलसी

अगर आप हर रोज तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाएंगे, तो आपके ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियों को जरूर चबाकर देखें। कुल मिलाकर तुलसी की पत्तियां डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ को भी दमदार बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो तुलसी की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। रेगुलरली तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन कर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। तुलसी की पत्तियां हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकती हैं।

तुलसी में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस जड़ीबूटी की मदद से आप स्ट्रेस को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।