1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना के XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच न हों कंफ्यूज, समझें दोनों का अंतर

कोरोना के XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच न हों कंफ्यूज, समझें दोनों का अंतर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 03, 2023 07:20 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 07:25 am IST

भारत में कोरोना के XBB.1.5 वेरिएंट के 5 मामले आ चुके हैं। वहीं, चीन और जापान जैसे देशों में Omicron BF.7 वेरिएंट का खौफ है। आइए, समझते हैं इन दोनों का अंतर

XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच क्या है अंतर- India TV Hindi
XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच क्या है अंतर Image Source : FREEPIK

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस प्रकोप के बीच लगातार दो कोविड वेरिएंट्स की बात हो रही है। पहला है Omicron BF.7 जिसका प्रकोप चीन और जापान जैसे देशों में देखा जा रहा है। तो, दूसरा है XBB.1.5 वेरिएंट जिसके मामले अमेरिका और ब्रिटेश के कुछ हिस्सों में देखे जा रहे हैं। हालांकि, अगर भारत की बात करें तो यहां भी पिछले कुछ दिनों में XBB.1.5 वेरिएंट के 5 मामले आए हैं। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो इस बात से परेशान हैं कि आखिरकार भारत में किस वेरिएंट का खतरा ज्यादा है और इन दोनों में अंतर क्या है। तो, आइए समझते हैं XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच का अंतर।

XBB.1.5 और Omicron BF.7 के बीच क्या है अंतर-Difference between XBB.1.5 and Omicron BF.7 in Hindi

क्या है कोरोना का XBB.1.5 Variant?

कोरोना का  XBB.1.5 वेरिएंट असल में XBB का सब वेरिएंट है। दरअसल,  XBB वेरिएंट सबसे पहले भारत में देखा गया था जो कि BA.2.75 और BA.2.10.1 के संयोजन या कहें कि म्यूटेशन से बना है। इसके अलावा इसमें कई और म्यूटेशन की भी बात हो रही है जिसमें पुराने ओमिक्रोन वेरिएंट्स  BJ.1, BA.2.75, BQ.1 और BA.2 का भी नाम आ रहा है। 

फिर दस्तक दे रहा है कोरोना! इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए करें ये काम, स्वामी रामदेव से जानिए सबसे शानदार तरीका

क्या है कोरोना का BF.7 Variant?

चीन का BF.7, Omicron BA.5 का BA.5.2.1.7 म्यूटेशन है। BF.7 में वायरस के स्पाइक प्रोटीन में R346T म्यूटेशन है और मूल रूप से वुहान वायरस, विशेष रूप से चीनी वैक्सीन सिनोवैक जैसे टीकों से प्राप्त एंटीबॉडी से बच सकता है।

Winter Health Tips: इस ठंड अपनाएं स्वामी रामदेव के ये खास उपाय और बीमारियों को कहें बाय-बाय

कौन सा वेरिएंट है ज्यादा खतरनाक?

अगर हम बात करें कि कोरोना का  BF.7 और XBB.1.5 वेरिएंट में कौन सा ज्यादा खतरनाक है तो इस समय के हालात को देखते हुए XBB.1.5 वेरिएंट ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है क्योंकि 

-BF.7 से ये अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।
-BF.7 की तुलना इसके मामले 56% ज्यादा हैं।
-XBB.1.5,  BF.7 की तुलना 120 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है।
-XBB.1.5 न केवल वैक्सीन और शरीर की एंटीबॉडी को प्रभावित कर रहा है बल्कि, इसे कमजोर भी कर रहा है।

तो, BF.7 को लेकर सिर्फ यह स्थिति चीन में है जहां, उनका टीका BF.7 के सामने कमजोर पड़ रहा है। ओमिक्रॉन का यह वेरिएंट 44% संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, वेरिएंट चाहे जो हो लेकिन, इन्हें लेकर सतर्क रहें और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन सख्ती से करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।