1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी से पाना है छुटकारा तो इन चीज़ों को अपनी डाइट में करें शामिल, बॉडी रहेगी हमेशा कूल

गर्मी से पाना है छुटकारा तो इन चीज़ों को अपनी डाइट में करें शामिल, बॉडी रहेगी हमेशा कूल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 26, 2024 02:48 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 02:48 am IST

चलिए आपको बताते हैं गर्मियों में कौन सी चीजों का सेवन करने से आपकी सेहत को फायदा होगा और शरीर को ठंडक मिलेगी।

Foods for summer- India TV Hindi
Foods for summer Image Source : SOCIAL

अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और दिल्ली समेत एनसीआर में ज़ोरो की गर्मी पड़नी शुरू हो गयी है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को अपने खाने-पीने का बहुत ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में गर्मी की मार से बचने के लिए ऐसे फल और संजीव का सेवन करें जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिले। दरअसल, इस मौसम में लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन चीज़ों का लगातार सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं गर्मियों में कौन सी चीजों का सेवन करें जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है।

  • कद्दू: कद्दू बहुत लोगो को नहीं पसंद होता है लेकिन आपको बता दें इस सब्जी में में पानी बहुत ज़्यादा होता है जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी ठीक करता हैआंतों में बैठे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर करने में मदद करता है।
  • प्याज: प्याज में शरीर को शीतलता पहुंचाने के बहुत से गुण होते हैं। किचन में पाए जाने वाले आम से प्याज के कई गुण हैं। यह आपको सनबर्न से बचाता है। लाल प्याज में क्वेरसेटिन की मात्रा अधिक होती है, जिसे प्राकृतिक एंटी-एलर्जेन माना जाता है।
  • खीरा: खीरा के ठंडे गुणों से सभी वाकिफ हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है यह केवल त्वचा को लाभ पहुंचाता है बल्कि पाचन को भी ठीक रखने में सहायक है।
  • लौकीफाइबर के गुणों से भरपूर लौकी एक ठंडी तासीर वाली सब्जी है जिसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. लौकी की सब्जी पेट के लिए बेहद फायदेमंद है और पाचन को भी दुरुस्त रखती है. सब्जी के अलावा लौकी का रायता बनाकर भी पिया जा सकता है
  • दही: दही को खीरे  के साथ रायता बनाकर या फिर छाछा बनाकर पीने से आपको काफ़ी फायदा होगा. इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट आपको गर्मियों की लू से दूर रखता है.

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-

तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

होली पर हो गई है ओवरईटिंग तो इन ड्रिंक्स से करें बॉडी को डिटॉक्स, मिलेगा तुरंत आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।