1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आधी रात में दुखने लगे कान तो घबराएं नहीं, आज़माएं ये घरेलू उपाय तुरंत मिलेगा आराम

आधी रात में दुखने लगे कान तो घबराएं नहीं, आज़माएं ये घरेलू उपाय तुरंत मिलेगा आराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 11, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 04:11 pm IST

कभी कभार अचानक रात में कान में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में लोग बेहद घबरा जाते हैं। ऐसे समय में आप पैनिक होने की बजाय इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

Ear pain - India TV Hindi
Ear pain Image Source : SOCIAL

कई बार ऐसा होता है जब हम रात में सोये होते हैं तभी अचनाक कान का दर्द शुरू हो जाता है। अगर इसका दर्द बढ़ जाए तो ये असहनीय पीड़ा में बदल जाता है। कान दर्द की वजह से लोगों को रुक-रुक कर सुनाई देना, बुखार आना, सोने में दिक्कत, कान में खिंचाव, चिड़चिड़ापन, महसूस होने लगता है। कानों में भरी गंदगी और पानी जाने पर भी कान दुखने लगता है। कई बार कान में किसी आम इंफेक्शन के चलते भी दर्द हो जाता है जिसमें कान सूजा हुआ लगता है। कई बार दांत में दर्द होने की वजह से भी कान में दर्द हो सकता है। अगर यह दर्द सड़न की वजह से हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाना बेहतर है, लेकिन अचानक कान में दर्द होने पर कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से राहत पाई जा सकती है।

सुबह खाली पेट लहसुन की सिर्फ 2 कलियाँ खाने से सुधर जाएगी आपकी सेहत, मिलेंगे गजब के फायदे

कान दर्द होने पर ये घरेलू नुस्खें आज़माएं

  • सरसो का तेल है फायदेमंद: कानों में जमे वैक्स को पिघलाने में सरसों का तेल बेहद फायदेमंद होता है। इस तेल की 2 से 3 बूंदे कानों में डालने पर फायदा मिलता है। सिर को एक तरफ झुकाएं और दूसरे कान के किनारों पर तेल डालें। 10 से 15 मिनट सिर को इसी तरह झुकाकर रखें। तेल को ध्यान से कानों के किनारों पर डालें जिससे तेल कानों के अंदर ना जाए।
  • लहसुन है असरदार: इस नुस्खे के इस्तेमाल के लिए 2 लहसुन के टुकड़ों को कूटें और 2 चम्मच सरसों के तेल में पकाएं। जब लहसुन हल्का काला हो जाए तो तेल को ठंडा कर लें। इंफेक्टेड कान में एक से दो बूंदे इस तेल की डालें। लहसुन दर्द को कम करने में असरदार साबित होता है और इससे तुरंत आराम भी मिलता है। 
  • पिपरमेंट है फायदेमंद: कान में दर्द होने पर पिपरमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिपरमेंट की ताजी पत्तियों के रस को निकाल कर 1-2 बूंद कान में डालें, इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है। 
  • प्याज का रस: कान के दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है प्याज। आपको एक चम्मच प्याज का रस हल्का गुनगुना करना है और इसकी 2-3 बूंद कान में डालना है इसे दिन में 2-3 बार करें। इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सर्दियों में लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार, बाबा रामदेव के इन आयुर्वेदिक मंत्रों से आपके दिल की सेहत होगी दुरुस्त

सर्दियों में संजीवनी बूटी है सरसों का तेल, सर्दी-खांसी से लेकर इन बीमारियों में तुरंत मिलेगा आराम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।