1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने में शामिल कर लें ये 2 शाकाहारी चीजें, अंडे से कहीं ज्यादा पाया जाता है प्रोटीन, मसल्स बन जाएंगी फौलादी

खाने में शामिल कर लें ये 2 शाकाहारी चीजें, अंडे से कहीं ज्यादा पाया जाता है प्रोटीन, मसल्स बन जाएंगी फौलादी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 13, 2025 04:07 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 04:07 pm IST

Best Vegetarian Protein Sources: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों को इन 2 चीजों से सेवन से अंडे से कहीं ज्यादा प्रोटीन मिलता है। जानिए प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

प्रोटीन से भरपूर भोजन- India TV Hindi
प्रोटीन से भरपूर भोजन Image Source : FREEPIK

प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। वर्कआउट करने वाले लोग अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करते हैं। प्रोटीन का सेवन करने से काफी देर तक भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है। नॉन वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन के कई सोर्स हैं। नॉन वेज और अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। लेकिन शाकाहारी लोगों के सामने प्रोटीन रिच डाइट लेना चुनौती बन जाता है। हालांकि ऐसी कई शाकाहारी चीजें हैं जो अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर हैं। इन चीजों को आप अपनी डेली प्रोटीन डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे मसल्स ग्रोथ में मदद मिलेगी और शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होगी।

सबसे ज्यादा प्रोटीन किस चीज में पाया जाता है?

प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसका काम बनाने और मसल्स को रिपेयर करना है। मांसाहारी लोग कई चीजों से प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। जिसमें मांस, मछली और अंडा जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन वेज यानि शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के कुछ ही ऑप्शन हैं। आज हम आपको ऐसी 2 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें भरपूर प्रोटीन पाया जाता है।

  1. सोयाबीन- शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सस्ता और बेहतरीन ऑप्शन है सोयाबीन, जी हां करीब 100 ग्राम सोयाबीन खाने से शरीर को 36 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं 1 अंडा खाने से 13 ग्राम प्रोटीन मिलता है। सोयाबीन में सभी जरूरी 9 अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। जिससे सोयाबीन प्रोटीन का पूर्ण स्रोत बन जाता है। सोयाबीन को आप सब्जी के रूप में, सोया मिल्क, सोया चंक, टोफू या दूसरी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

  2. दालें- शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक और बेहतरीन सोर्स है दाल। जी हां खाने में रोजाना 1 कटोरी दाल खाने से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। करीब 100 ग्राम दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है। दाल खाने से शरीर को प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन और विटामिन भी मिलते हैं। खाने में दाल, दाल का सूप या दाल का पराठा बनाकर खा सकते हैं।

प्रोटीन से भरपूर अन्य चीजें

  • पनीर
  • दही
  • नट्स
  • बीज
  • क्विनोआ
  • चिया सीड्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।