1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी की बीमारियों को दूर रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल

गर्मी की बीमारियों को दूर रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 22, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 03:01 pm IST

गर्मियों में हमें बार-बार प्यास लगती है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या आम है। इससे बचने के लिए आपको इस मौसम में खान-पान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

fruits - India TV Hindi
गर्मी की बीमारियों को दूर रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल Image Source : FREEPIK.COM

गर्मी के दिन सभी को बहुत सताते हैं। इस मौसम में भले ही कुछ खाने का मन न करे, लेकिन प्यास बहुत ज्यादा लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और अगर हम पानी पीने में लापरवाही करें, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप मौसमी फल का सेवन कर सकते हैं। इन्हें खाने से गर्मी से राहत तो मिलेगी, शरीर में पानी की कमी दूर हो जाएगी और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद भी मिलेगी। 

गर्मी की बीमारियों को दूर रखने के लिए खाएं ये 5 फल

सेब 

हर दिन एक सेब खाने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है। इसमें सभी जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म सुधारता, दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले  विटामिन और मिनरल्स दांत, हड्डियों को मजबूत रखते हैं। 

तरबूज 

तरबूज गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला पसंदीदा फल है। इसमें 92% तक पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है। ये ना केवल खाने स्वादिष्ट लगता है, बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। 

संतरा

संतरा ऐसा फल है जो गर्मियों में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ ही एनर्जी देने का काम भी करता है। ये विटामिन C का प्रमुख स्त्रोत है और ये स्किन को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा ये हार्ट फंक्शन में भी सुधार करता है। 

स्ट्रॉबेरी 

कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों में ये काफी फायदेमंद है। इसमें खूब सारा फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर करता है। गर्मियों के मौसम में इसे खाने की सलाह दी जाती है। 

अनानास  

अनानास में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सेल डैमेज होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके साथ ही इस फल में बहुत ज्यादा मैंगनीज होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है और ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-

चक्कर आने या सिर घूमने पर अपनाएं 5 आसान घरेलू नुस्खे, दूर हो जाएगी परेशानी

3 चीजों को मिलाकर खाएं रोजाना, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी और हट जाएगा चश्मा

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।