1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 3 चीजों को मिलाकर खाएं रोजाना, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी और हट जाएगा चश्मा

3 चीजों को मिलाकर खाएं रोजाना, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी और हट जाएगा चश्मा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 21, 2021 07:33 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 11:13 pm IST

अगर किसी की बहुत हल्की सी आईसाइट वीक है तो अपने खानपान में बदलाव करके आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है, जिससे कि आंखों से चश्मा भी हट जाएगा।

Eyesight improvement home remedies- India TV Hindi
Eyesight improvement home remedies Image Source : INDIA TV

नजर कमजोर होने पर आंखों पर चश्मा चढ़ना लाजमी है। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण के बारे में सोचा है। दरअसल, आंखों पर चश्मा चढ़ने का सबसे बड़ा कारण आपका खराब लाइफस्टाइल है। घंटों लैपटॉप के सामने बैठकर काम करने, कम रोशनी में पढ़ने या फिर किताब को बहुत नजदीक पढ़ने से भी आंखों पर खराब असर पड़ता है। इसके साथ ही खानपान में ऐसी कई चीजों को ना खाना जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करती है। कई लोगों को लगता है कि अगर एक बार आंखों पर चश्मा चढ़ गया तो उसे हटाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी की बहुत हल्की सी आईसाइट वीक है तो अपने खानपान में बदलाव करके आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है, जिससे कि आंखों से चश्मा भी हट जाएगा। आज हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। ये घरेलू नुस्खा बादाम, मिश्री और सौंफ का है। जानिए ये किस तरह से आंखों की रोशनी बढ़ाकर चश्मा हटाने में कारगर है। 

Eyesight
Image Source : INSTAGARM/EYEBREEZE_Eyesight

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

आंखों की रोशनी बढ़ाएगा बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण 

आंखों की रोशनी बढा़ने के लिए अगर आप किसी घरेलू नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो ये नुस्खा काफी असरदार है। इसके लिए बस आपको 3 चीजों की जरूरत होगी। ये तीन चीजें हैं बादाम, मिश्री और सौंफ। इन तीनों चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर डालकर पिएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। 

Almonds
Image Source : INSTAGRAM/PLUS100YEARSAlmonds

बादाम खाने से होते हैं ये फायदे 

1. कई लोगों को भूख कम लगती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसमें बादाम फायदेमंद है। इसके लिए बस आप बादाम को आधा दिन पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका उतारकर उसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसे मुरब्बे को रोज खाएं। इस मुरब्बे को रोजाना खाने से आपकी भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। 

2. चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना बादाम का सेवन करें। इसके लिए बस आप बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से चेहरे की झुर्रियां धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। 

3. अगर किसी को दांत से संबंधित किसी तरह की कोई दिक्कत है तो बादाम उसमें भी असरादार है। इसके लिए बस आप बादाम के छिलकों को पीस लें और उसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।  

मिश्री का सेवन करने से फायदे

डायबिटीज पेशेंट ऐसे करें सत्तू का सेवन, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

  • मिश्री वजन को कम करने में असरदार
  • डाइजेशन में मदद करती है 
  • सर्दी जुकाम की समस्या में आराम पहुंचाती है

Sounf
Image Source : INSTAGRAM/NANDAN_IPHONE_PHOTOGRAPHYSounf 

सौंफ सेहत लिए गुणकारी 

  • अगर किसी को एसिडिटी की समस्या है तो वो रोजाना सौंफ का सेवन करें। ये ना केवल आपकी इस समस्या को दूर करेगी बल्कि शरीर को ठंडक भी देगी। 
  • सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • अगर आपके पेट में जलन हो रही है तो उसमें भी सौंफ का पानी असरदार है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।