1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 21, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 05:23 pm IST

अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कुछ चीजों का सेवन करने से आपको बचना होगा। जानिए वो चीजें कौन सी हैं जो आपके दिल के लिए ठीक नहीं हैं।

worst food for Heart- India TV Hindi
worst food for Heart Image Source : INDIA TV

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो शरीर के बाकी अंगों की तरह दिल का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रुटीन का खास ख्याल रखें। जिसमें सबसे जरूरी आपका खानपान है। अगर आप अपने खानपान का ध्यान रखेंगे तो अपने दिल को काफी हद तक सेहतमंद रख पाएंगे। आजकल ज्यादातर लोगों का खानपान गड़बड़ है जिस वजह से उन्हें अनेकों बीमारियां घेर रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हार्ट से संबंधित बीमारियां भी है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कुछ चीजों का सेवन करने से आपको बचना होगा। जानिए वो चीजें कौन सी हैं जो आपके दिल के लिए ठीक नहीं हैं।

Chips
Image Source : INSTAGRAM/CHITRASFOODBOOKChips

चिप्स

कई लोगों को चिप्स इतने ज्यादा पसंद होते हैं कि वो एक बार में चिप्स का पूरा पैकेट ही खत्म कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करता है तो सचेत हो जाइए। आलू के चिप्स में भरपूर मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम, कार्ब्स सहित ऐसी कई चीजें होती हैं जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट होता है जिससे पेट बढ़ने का खतरा रहता है। साथ ही इसमें मौजूद नमक का सेवन करने से दिल से संबंधित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है।

एनर्जी ड्रिंक
कई लोगों की आदत होती है कि वो जब भी एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो तुरंत एनर्जी ड्रिंक पी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि एनर्जी ड्रिंक में ग्वाराना और टॉराइन जैसी नैचुरल एनर्जी बूस्टर्स होते हैं। ये दोनों चीजें जब कैफीन के साथ मिलती है तो इससे दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ऐसा होना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

Fried Chiken
Image Source : INSTAGRAM/LILYS_KITCHEN99Fried Chiken

फ्राइड चिकन
अक्सर घर पर हो या फिर पार्टी में लोग फ्राइड चिकन खूब जमकर खाते हैं। लेकिन वो इस बात को भूल जाते हैं कि तले भुने खाने में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये सभी आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

ना पिएं सोडा 
कई लोग खाना खाने के बाद या फिर एल्कोहल के साथ सोडा का सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। सोडा पीने से जलन होने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके साथ ही दिल से शरीर के बाकी हिस्सों में खून ले जानी वाली धमनी की दीवारों पर तनाव पैदा करता है। इसकी वजह से दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। 

इस मौसम में जरूर खाएं जामुन, एक साथ कई बीमारियों में करता है फायदा

ना खाएं चाइनीज फूड
चाइनीज फूड्स का सेवन भी आपके हार्ट के लिए ठीक नहीं है। चाइनीज फू़ड में कैलोरी, फैट, सोडियम और कॉर्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को लंबे वक्त तक बढ़ा देता है। 

 

 


Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।