आज अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। यह बीमारी पूरी दुनिया में एक महामारी बन गई है। भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय (motapa kaise kam kare) खोजने लगते हैं। कई बार उचित जानकारी नहीं हो पाने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं आप किचन में अपाये जाने वाले इन कुछ चीज़ों से अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं?
Related Stories
वजन कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन:
-
दालचीनी पाउडर: लगभग 200 मि.ली पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएँ। दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
-
अदरक: अदरक की प्रकृति गर्म, शुष्क और तीखी होती है। यह भूख और पाचन में सुधार करता है और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। हर्बल/ग्रीन टी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर और भोजन से 1 घंटे पहले/बाद में दिन में एक/दो बार पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
-
हल्दी: यह प्रकृति में गर्म और बॉडी को डिटॉक्स करतीहै। डिटॉक्सीफाइंग के साथ-साथ, यह प्रतिरक्षा में सुधार करने और मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। खाली पेट आधा चम्मच शहद/आंवला के साथ आधा चम्मच लें।
-
नींबू: एक गिलास पानी में आधा नींबू, एवं एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। काली मिर्च में पाइपरीननामक तत्व मौजूद होता है। यह नई वसा कोशिकाओं को शरीर में जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड शरीर में मौजूद क्लेद को कम करता है, और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
-
शहद: आयुर्वेद के अनुसार शहद सबसे अच्छा फैट बर्नर है। यह स्वाद में मीठा, गर्म और प्रकृति में सुखाने वाला, पचने में हल्का और कफ को कम करने वाला होता है। इसे सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी और नींबू के साथ 1 चम्मच सेवन किया जा सकता है।