1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Arthritis Day 2023: गठिया में क्या क्या परहेज करना चाहिए? जान लें नहीं तो हमेशा रहेंगे दर्द से परेशान

World Arthritis Day 2023: गठिया में क्या क्या परहेज करना चाहिए? जान लें नहीं तो हमेशा रहेंगे दर्द से परेशान

 Published : Oct 11, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 06:00 am IST

World Arthritis Day 2023: गठिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसका कोई सफल इलाज नहीं है। ऐसे में इसके सूजन और दर्द से बचने के लिए आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि ये स्थिति खराब न हो।

Foods to Avoid in Arthritis - India TV Hindi
Foods to Avoid in Arthritis Image Source : SOCIAL

World Arthritis Day 2023: गठिया की बीमारी से अगर आप ग्रस्त हैं तो आपको दूसरे लोगों की तुलना अपने खान-पान को लेकर ज्यादा सतर्क होना चाहिए। ऐसा इसलिए कि ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर खुद ही अपनी हड्डियों पर हमला कर देता है और उन्हें कमजोर करने लगता है। इसके अलावा इस स्थिति में आपको तेज दर्द हो सकता है या फिर जोड़ों में सूजन रह सकती है। तो, अगर आपको गठिया है तो, जरूरी ये है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ परहेज करें। ये परहेज क्या हैं और इन्हें आपको क्यों करना है जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गठिया में क्या क्या परहेज करना चाहिए-Foods to Avoid in Arthritis in Hindi

1. शराब और रेड वाइन

शराब और रेड वाइन गठिया के दर्द को और बढ़ा सकता है। दरअसल, ये दोनों मिलकर आपके जोड़ों में सूजन को ट्रिगर कर सकते हैं और फिर इससे दर्द बढ़ सकता है। तो, अगर आपको गठिया है तो आपको इन दोनों से दूरी बनना चाहिए। 

आपकी उम्र चाहे जो हो, फिट रहने के लिए हर किसी को करनी चाहिए ये 5 Daily Exercises

2. प्रोसेस्ड फूड्स 

 प्रोसेस्ड फूड्स  जिनमें शुगर, मैदा और फैट की मात्रा ज्यादा हो वो गठिया में सूजन को और खराब कर सकते हैं। ये फूड सूजन बढ़ा सकते हैं और फिर दर्द का कारण बन सकते हैं।  ये जोड़ों के बीच गतिरोध पैदा करते हैं जिससे सूजन बढ़ता है। समय के साथ ये दर्द और बढ़ता जाता है। 

Inflammation Causing Foods
Image Source : SOCIALInflammation Causing Foods

3. डिब्बाबंद हाई सॉल्टी फूड्स 

डिब्बाबंद हाई सॉल्टी फूड्स इस स्थिति में और नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोडियम का बढ़ना शरीर में सूजन को ट्रिगर करता है और इससे जोड़ों का दर्द और बढ़ सकता है।  इसके अलावा ये आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं और लंबे समय तक दर्द का कारण बनते हैं। 

Mental Health Day: ज्यादा खाना, तेज चिल्लाना और हर बात पर घबराना, इन लक्षणों के साथ आते हैं ये 7 मानसिक रोग

4. दूध और कॉफी

दूध और कॉफी का सेवन भी गठिया के दर्द को ट्रिगर कर सकता है। ये दोनों इंफ्लेमेटरी हो सकते हैं और दर्द का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा ये आपकी हड्डियों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको गठिया में इन चीजों से दूरी बनना चाहिए।  साथ ही डाइट में हेल्दी, हाई फाइबर वाले और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।