1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मिल गया हाई बीपी को मैनेज करने का सस्ता उपाय, खाएं पोटेशियम से भरपूर ये फल

मिल गया हाई बीपी को मैनेज करने का सस्ता उपाय, खाएं पोटेशियम से भरपूर ये फल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 02, 2023 05:30 pm IST,  Updated : May 02, 2023 06:27 pm IST

हाई बीपी में खुबानी: हाई बीपी के मरीजों के लिए खुबानी कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ब्लड वेसेल्स को राहत पहुंचाने के साथ कई समस्याओं से बचाव में मददगार है।

APRICOT_IN_HIGH_BP- India TV Hindi
APRICOT_IN_HIGH_BP Image Source : FREEPIK

हाई बीपी में खुबानी: क्या आप हाई बीपी के मरीज हैं। तो, आपको अपनी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस, नींद और डाइट बैलेंस करने के साथ खाने में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। ऐसा ही एक फल है खुबानी। जी हां, खुबानी का सेवन दिल के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये न सिर्फ बीपी बैलेंस करता है बल्कि ये दिल के काम काज को बेहतर बनाने में भी सहायक है। तो,आइए जानते हैं हाई बीपी में खुबानी खाने के फायदे।

हाई बीपी में खुबानी खाने के फायदे-Apricot benefits for high bp in hindi

1. पोटेशियम से भरपूर खुबानी

पोटेशियम से भरपूर खुबानी (is apricot good for high blood pressure) असल में ब्लड वेसेल्स के तनाव को कम करने के लिए जाने जाते हैं। ये आपके ब्लड वेसेल्स को खोलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता और बीपी बैलेंस रहता है। इसके अलावा इसका आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार है जिससे शरीर में खून बन रहता है और इसका सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

World Asthma Day पर जानें लंग्स और रेस्पिरेटरी ट्रैक को हेल्दी रखने के उपाय, स्वामी रामदेव से

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है खुबानी

खुबानी फ्लेवोनोइड्स का भी एक अच्छा स्रोत है और इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी हैं जो मोटापे, मधुमेह और हृदय रोग के जोखिम (Is apricot good for the heart) को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, खास बात ये है कि ये सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा खुबानी में मुख्य रूप से मिलने वाला फ्लेवोनोइड्स कैटेचिन, क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड हाइपरटेंशन को रोकते हैं। साथ ही ये फल शरीर में सोडियम लेवल को भी कंट्रोल करता है जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है।

high_bp
Image Source : FREEPIKhigh_bp
 

प्यूरिन पचाने में मददगार हैं ये सब्जियां, आधी तो आपको इस मौसम में ही मिल जाएंगी

कैसे खाएं खुबानी?

हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको खुबानी ताजा खाना है वो भी साबुत। क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कि सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। लेकिन, अगर आपको ये नहीं मिल रहा है तो सूखे हुए खुबानी को पानी में भिगोएं और इसे पानी समेत सुबह खाली पेट खा लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।