सुबह के समय, खाली पेट वर्कआउट करना आजकल लोगों के बीच एक ट्रेंड बन गया है। लोग सोचते हैं कि इससे उन्हें तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी और उनका शरीर स्वस्थ रहेगा। हालांकि, डॉ. मीनाक्षी फुलारा, फिजियोथेरेपी और एचओडी, आकाश हेल्थकेयर के अनुसार, खाली पेट वर्कआउट के फायदे और नुकसान दोनों हैं।
खाली पेट वर्कआउट के फायदे
-
वजन कम करने में फायदेमंद: जब आप खाली पेट व्यायाम करते हैं, तो आपका शरीर ऊर्जा के लिए फैट का उपयोग करता है। इससे फैट ब्रेकडाउन होता है और आपका वजन तेजी से कम हो सकता है, खासकर यदि आपका वजन अधिक है।
-
डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट वर्कआउट फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है।
खाली पेट वर्कआउट के नुकसान
खाली पेट वर्कआउट करने से शरीर न केवल फैट को बल्कि प्रोटीन को भी ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल कर सकता है, जिससे कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं:
-
स्टैमिना हो सकता है कम: खाली पेट वर्कआउट करने से आपको कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे आप कसरत पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और कई बार तबीयत भी खराब हो सकती है।
-
मसल लॉस: यह मांसपेशियों के नुकसान का खतरा बढ़ा सकता है, जिससे शरीर की त्वचा और मांसपेशियां ढीली पड़ सकती हैं।
-
हड्डियां होती हैं कमजोर: खाली पेट व्यायाम करने से हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।
-
मेटाबॉलिज्म होता है धीमा: खाली पेट व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
क्या है डॉ. की सलाह?
डॉ. सलाह देती हैं कि वर्कआउट से पहले कुछ न कुछ जरूर खाएं, भले ही वह थोड़ा सा ही हो। उनके अनुसार, वर्कआउट से पहले एक छोटा लेकिन सही आहार लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। उनका मानना है कि खाली पेट वर्कआउट से भले ही वजन तेजी से कम हो, लेकिन यह शरीर में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए, वर्कआउट से पहले आप एक सेब जैसा कोई हल्का स्नैक ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।