1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्यूरिन पचाने में कारगर है चावल का पानी (मांड), 15 दिनों में कंट्रोल कर सकता है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड

प्यूरिन पचाने में कारगर है चावल का पानी (मांड), 15 दिनों में कंट्रोल कर सकता है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 19, 2023 11:11 am IST,  Updated : Mar 19, 2023 11:11 am IST

हाई यूरिक एसिड में चावल का पानी: चावल का पानी जिसे कई जगहों पर मांड भी कहा जाता है, पेट और स्किन की समस्याओं में कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं यूरिक एसिड में इसे पीने के फायदे।

rice_water_benefits- India TV Hindi
rice_water_benefits Image Source : FREEPIK

चावल का पानी पीने के फायदे: चावल का मांड, सेहत के लिए कई प्रकार से फायजदेमंद माना जाता है। इसमें न सिर्फ विटामिन बी, सी और ई  होता है बल्कि, ये शरीर के लिए एक लैक्सटेसिव की तरह भी काम करता है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में चावल का पानी काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। कैसे, आइए जानते हैं इसे पीने का तरीका और यूरिक एसिड में इसके फायदे।

यूरिक एसिड में चावल का पानी-Rice water in high uric acid

यूरिक एसिड में चावल का पानी दो तरीके के काम करता है। पहले तो इसका लैक्सटेसिव गुण, नसों में जमा प्यूरिन को साफ करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इस दौरान ये शरीर में जमा प्यूरिन में कमी लाता है और यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इस पानी को पानी से शरीर में जमा प्यूरिन क्रिस्टल को पिघलाने में मदद मिलती है, जिससे गाउट की समस्या से बचाव होता है।

high_uric_acid
Image Source : FREEPIKhigh_uric_acid

सेब की तरह दिखनेवाले इस फल को खाने से जोड़ों का दर्द होगा तुरंत कम, यूरिक एसिड के पीड़ित ज़रूर करें इसका सेवन

यूरिक एसिड में चावल का पानी कैसे पिएं-How to drink rice water in uric acid

यूरिक एसिड में चावल का पानी पीने के लिए पहले, चावल को पका कर इसका पानी निकाल लें। अब इस पानी में थोड़ा काला नमक और नींबू का रस मिला लें। अब इस पानी को रोजाना पिएं। आप पाएंगे कि ये न सिर्फ यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद करेगा, बल्कि ये पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही करके, इसे अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करेगा।

मार्च की चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, बॉडी रहेगी हमेशा हाइड्रेटेड

साथ ही ये चावल का पानी पीना, आपको बस यूरिक एसिड की समस्या से ही बचाव में मदद नहीं करेगा बल्कि, ये स्किन और पेट की कई समस्याओं को भी करने में मदद करेगा। तो, अगर आपका यूरिक एसिड की समस्या रहती है तो आपको चावल का पानी पीना शुरू करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।