1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बस 1 गिलास जलजीरा साफ कर सकता है धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कण, जानें पीने का सही समय

बस 1 गिलास जलजीरा साफ कर सकता है धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कण, जानें पीने का सही समय

 Published : Jan 18, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 08:24 pm IST

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा: बहुत से लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है। ऐसे में ये ड्रिंक क्लींजर की तरह काम करता है और धमनियों में जमा फैट के कणों को साफ करने में मदद करता है।

 jaljeera in high cholesterol - India TV Hindi
jaljeera in high cholesterol Image Source : SOCIAL

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना बीपी बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे दिल की बीमारियां हो सकती हैं जो कि समय के साथ गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे में बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है जिसमें जलजीरा पीना मददगार हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि जलजीरा इस काम में कैसे मददगार हो सकता है तो, बता दें कि जलजीरा में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि इस काम में आपकी मदद कर सकता है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा कैसे काम कर सकता है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा पीने के फायदे-benefits of jaljeera for high cholesterol

1. साइट्रिक एसिड से भरपूर

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा पीने के फायदे कई हैं जिसमें से एक इसका गुण है साइट्रिक एसिड। ये साइट्रिक एसिड धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में मदद करता है और इसे फ्लश ऑउट करता है। जलजीरा धमनियों को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन में तेजी लाता है। इससे बीपी नहीं बढ़ता और दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता। 

महिलाएं बिलकुल भी इग्नोर न करें ये चीजें, डॉक्टर से जानें कारण और फिर बचाव के उपाय

2. ड्यूरेटिक गुणों से भरपूर 

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा पीना इस वजह से भी मददगार है कि ये ड्यूरेटिक है और शरीर को फ्लश ऑउट करने में मदद कर सकता है। ये धमनियों को साफ करता और किसी भी प्रकार के ब्लॉकेज को रोकता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में तेजी लाता है और दिल को किसी भी प्रकार के प्रेशर से बचाता है। 

high cholesterol
Image Source : SOCIALhigh cholesterol

3. पाचन क्रिया को तेज करता है

जलजीरा पीना पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। ये आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसकी वजह से शरीर में फैट जमा नहीं होता, ये हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण नहीं बनता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है। 

ठंड में बेबी को हो गए हैं डाइपर रैशेज, तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 

हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा कब पिएं

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आपको सुबह खाली पेट जलजीरा पीना चाहिए। ऐसा करना मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है जिससे फैट पचाने की गति तेज होती है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल में जलजीरा पीना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।