1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में इस आटे की रोटी शरीर को रखती है ठंडा, वजन घटाने में करती है असरदार काम

गर्मी में इस आटे की रोटी शरीर को रखती है ठंडा, वजन घटाने में करती है असरदार काम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 30, 2024 08:50 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 08:54 am IST

Jowar Roti For Summer: गर्मी के दिनों में सीजन के हिसाब से डाइट में भी बदलाव कर लेना चाहिए। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए ज्वार की रोटी खाएं। इससे वजन घटाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। जानिए ज्वार की रोटी खाने के फायदे।

ज्वार की रोटी- India TV Hindi
ज्वार की रोटी Image Source : INDIA TV

गर्मी आते ही लोग डाइट में काफी बदलाव करते हैं। ज्यादा पानी वाली चीजों का सेवन करते हैं। हल्की डाइट और हरी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अनाज में बहुत कम लोग ही बदलाव करते हैं। गर्मी के दिनों में आपको रोटी भी बदल लेनी चाहिए। गेहूं की जगह इस सीजन में आप ज्वार की रोटी खाएं। गर्मी में ज्वार की रोटी शरीर को कूल रखने में मदद करती है। ज्वार की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में पेट को ठंडा रखती है। ज्वार की रोटी खाने से मोटापा भी तेजी से कम होता है। जानिए ज्वार की रोटी खाने के क्या फायदे हैं?

गर्मी में कौन से आनज की रोटी खानी चाहिए?

  1. ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसे न्यूट्रिशन्स का पावरहाउस कहा जाता है। ज्वार में भरपूर आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। ज्वार शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ज्वार की रोटी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

  2. जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है उन्हें डाइट में ज्वार की रोटी शामिल करनी चाहिए। ज्वार ग्लूटेन-फ्री फूड है, जिसे सीलिएक रोग के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी में ज्वार की रोटी खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

  3. जो लोग ज्वार की रोटी खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। ज्वार फाइबर से भरपूर खाना है जिसे पचाना आसान है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए ज्वार की रोटियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ज्वार मोटापे को कम करता है। 

  4. करीब 1 कप ज्वार में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है। इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ज्वार खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इससे पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।