1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कूदने से मजबूत होंगी हड्डियां, स्वामी रामदेव से जानिए बिना सप्लीमेंट्स हड्डियां खोखली होने से कैसे बचाएं

कूदने से मजबूत होंगी हड्डियां, स्वामी रामदेव से जानिए बिना सप्लीमेंट्स हड्डियां खोखली होने से कैसे बचाएं

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Bharti Singh
 Published : Aug 05, 2025 10:47 am IST,  Updated : Aug 05, 2025 10:47 am IST

हड्डियों को मजबूत बनाना है तो रोजाना कूदना शुरू कर दें। कूदने से जोड़ों में होने वाला दर्द और दूसरी समस्याएं कम होती हैं। कई रिसर्च में सामने आ चुका है कि जंपिंग गठिया जैसी समस्याओं को दूर रखने और घुटनों को मजबूत बनाने में असरदार है। स्वामी रामदेव से जानिए हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं?

हड्डियों के लिए कूदना- India TV Hindi
हड्डियों के लिए कूदना Image Source : FREEPIK

न्यूजीलैंड में हुई रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में 3 दिन 10 मिनट जंप करने से ऑस्टियोपोरोसिस से जूझ रही महिलाएं सिर्फ दो-ढाई महीने में घटती बोन डेंसिटी को नॉर्मल हो सकती हैं। इस तरह उछलने से हड्डियों की ग्रोथ बढ़ती है और काफी हद तक उन्हें खोखला होने से भी रोकती है। दरअसल जंप करने से हड्डियों पर मैकेनिकल प्रेशर बढ़ता है जो बोन फॉर्मिंग सेल्स को ट्रिगर करता है ताकि वो बोन टिशूज़ को रिबिल्ड करके हड्डियों को मजबूत बना सकें। इसलिए चाहे रस्सी के साथ या सीढ़ियों पर या फिर फ्लोर पर खड़े-खड़े करें। जंप करने के फायदे ही फायदे हैं। वैसे ही आजकल बुजुर्गों की ही नहीं युवाओं-बच्चों की हड्डियां भी जवाब दे रही हैं। 

जवानी में ही लोगों के घुटने खराब हो रहे हैं। युवा कमर पकड़कर चलने पर मजबूर हैं। टीनएजर्स की हड्डियां गल रही हैं। मल्टी डिस्क फेलियर हो रहे हैं। नतीजा ये है कि देश में 22 करोड़ से ज़्यादा गठिया के मरीज़ हो गए हैं। उम्र से पहले बॉडी स्ट्रक्चर बिगड़ रहा है। वैसे तो लोग 60 की उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त दिखना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि 25-30 की उम्र में ही जोड़ों का दर्द लिए घूम रहे हैं। लेकिन बढ़ती उम्र में फिट रहने की आपकी चाहत पूरी हो सकती है। लेकिन उसके लिए सही दिशा में मेहनत ज़रूरी है। स्वामी रामदेव से जानते हैं हड्डियों को मजबूत कैसे बनाया जाए।

स्किपिंग के फायदे

रस्सी कूदने से बोन्स की ग्रोथ बढती और हड्डियां खोखली होने से रुकती हैं। अगर आप जंप करते हैं तो इससे हड्डियों पर मैकेनिकल प्रेशर पड़ता है। हड्डियां बनाने वाले सेल्स ट्रिगर होते हैं। बोन टिशूज़ दुरुस्त होते हैं और हड्डियां मज़बूत बनती हैं।

आर्थराइटिस के लक्षण  

  • हड्डियों का टूटना
  • ज्वाइंट्स में दर्द होना
  • ज्वाइंट्स में अकड़न
  • घुटनों में सूजन
  • चलने-फिरने में तकलीफ
  • स्किन लाल हो जाना

गठिया की बीमारी यूथ पर भारी 

आजकल युवाओं को ही गठिया की समस्या होने लगी है। इसका बड़ा कारण गलत पॉश्चर में बैठना भी है। खराब खानपान की आदतों से और ज्यादा वजन होने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती है। शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी को गठिया का बड़ा कारण माना जाता है। 

जोड़ों में दर्द होने पर परहेज करें

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल, ज्यादा चीनी और नमक से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों को वजन नहीं बढ़ने देना चाहिए। स्मोकिंग से बचना चाहिए और पॉश्चर सही रखना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए रोजाना 1 कप दूध जरूर पीएं। डेली सेब का सिरका पीएं। गुनगुने पानी में दालचीनी और शहद डालकर पी लें। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी।

गठिया दर्द में आराम कैसे मिलेगा

गठिया के मरीज को गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करें जोड़ों पर करनी चाहिए। दर्द की जगह पर गर्म पट्टी बांधें और गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें। चाय-कॉफी ना लें। खाने में टमाटर, शुगर, तला भुना खाने से बचें। ऐसे लोगों को वजन कंट्रोल रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

गठिया के लिए तेल, घर में बनाएं 

जोड़ों के दर्द या गठिया के लिए आप घर में तेल बना सकते हैं। इसके लिए अजवाइन, लहसुन, मेथी, सोंठ, हल्दी, निर्गुंडी, पारिजात, अर्क पत्र को अच्छी तरह से कूट लें। इन सारी चीजों को सरसों या तिल के तेल में उबालें। तैयार है होममेड तेल जिससे जोड़ों की मसाज करने से फायदा मिलेगा।

हड्डियों के लिए सुपरफूड

  • गिलोय का काढ़ा 
  • हरसिंगार फूल का रस 
  • हल्दी-मेथी-सौंठ पाउडर 
  • हल्दी दूध 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।