1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अचानक होने वाली मौत को रोक सकती है सिर्फ 11 मिनट की वॉक, जानिए कैसे और क्यों है असरदार

अचानक होने वाली मौत को रोक सकती है सिर्फ 11 मिनट की वॉक, जानिए कैसे और क्यों है असरदार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 20, 2024 08:26 am IST,  Updated : Aug 20, 2024 08:26 am IST

Walk Reduce Risk Of Sudden Death: आजकल युवाओं में असमय मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी बड़ी वजह लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। खुद को स्वस्थ रखना है तो रोजाना कम से कम 11 मिनट की वॉक जरूर करें। जानिए कैसे ये आपकी अचानक होने वाली मौत के खतरे को कम करती है?

Walk Reduce Risk Of Sudden Death- India TV Hindi
Walk Reduce Risk Of Sudden Death Image Source : FREEPIK

स्वस्थ रहने के लिए सुबह टहलना सबसे अच्छा माना जाता है। रोजाना वॉक करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और इससे असमय होने वाली मौत के खतरे को भी कम किया जा सकता है। यानि सिर्फ कुछ मिनट की वॉक आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो इससे हार्ट अटैक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यानि नियमित रूप से सुबह घूमने से आधी बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। आपको हॉस्पिटल और दवाओं के चक्कर में नहीं पड़ना होगा। 

वहीं ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजाना कुछ मिनट की वॉक से असमय होने वाली मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। एक स्टडी में करीब 30 मिलियन से ज्यादा लोगों के डेटा शामिल किया गया जिसमें पाया गया कि जो लोग रोजाना कम से कम 11 मिनट पैदल टहलते हैं उन लोगों में से 10 में से एक व्यक्ति की असामयिक मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। यानि जो लोग रोजाना नियमित रूप से टहलते हैं वो असामयिक मौत के खतरे को कम कर करते हैं। इससे आप लंबे समय तक बीमारियों को भी दूर कर सकते हैं।

रोजाना एक्सरसाइज के फायदे

भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको पूरे दिन में से कम से कम 1 घंटा आपनी फिटनेस के लिए जरूर निकालना चाहिए। अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप हर काम सही तरीके से कर पाएंगे। डॉक्टर भी फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। कई रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उन्हें असमय मौत का खतरा कम होता है। एक्सरसाइज करने से निरोग शरीर बनता है। इससे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

रोजाना वॉक करने के फायदे

रोज नियमित वॉक करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी वॉक असरदार व्यायाम है। इसलिए रोजाना आधे घंटे वॉक जरूर करें। इससे समय से पहले होने वाली मौत के खतरे  को 23% तक कम किया जा सकता है। वहीं हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को 17% तक कम किया जा सकता है। कैंसर के खतरे को 7% तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा माइलॉयड ल्यूकेमिया और पेट के कैंसर के खतरे को 26% तक कम किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।