1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा नमक और कम पानी पीना है किडनी के सबसे बड़े दुश्मन? जानें स्वामी रामदेव से किडनी डैमेज होने से बचाने का तरीका

ज्यादा नमक और कम पानी पीना है किडनी के सबसे बड़े दुश्मन? जानें स्वामी रामदेव से किडनी डैमेज होने से बचाने का तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 12, 2022 09:20 am IST,  Updated : Mar 12, 2022 10:52 am IST

स्वामी रामदेव से जानिए योगासनों के बारे में, जिससे आपको लाइफ में कभी भी डायलिसिस और ट्रांसप्लांट की नौबत ना आए।  

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पवनमुक्तासन से फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
  • सेतुबंधासन फेफड़ों को उत्तेजित करता है।

जिंदगी में बैलेंस होना बहुत जरूरी है। अगर बैलेंस बिगड़ जाए तो जीवन में तमाम दिक्कतें आने लगती हैं। ठीक इसी तरह के बैलेंस की जरूरत सेहत के साथ भी है। यदि थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो शरीर पर इसका असर दिखने लगता है। लेकिन इसके बाद भी लोग हर वक्त सेहत से समझौता करते चलते हैं। शरीर को खतरे में डालते रहते हैं। फिर चाहे वो खराब लाइफ स्टाइल हो या फिर खान-पान का अनहेल्दी तरीका। इन सभी की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान किडनी को उठाना पड़ता है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार डायलिसिस में 25 से 30 की उम्र वाले मरीजों की तादाद पिछले 5-6 साल में तेजी से बढ़ी हैं। हालात ये है कि हर साल ट्रांसप्लांट के लिए 2 लाख किडनी की जरूरत होती है, लेकिन मिलती है सिर्फ 6 हजार। इतना ही नहीं देश में 12 प्रतिशत पुरुष और 14 प्रतिशत महिलाएं किडनी की किसी ना किसी परेशानी की गिरफ्त में हैं और यही वजह है कि किडनी की बीमारी देश में मौत की पांचवीं सबसे बड़ी वजह बन गई है।  वहीं शुरुआती समय में किडनी की बीमारी का पता भी नहीं चल पाता। 60 प्रतिशत किडनी खराब हो जाने के बाद लोगों को अपनी बीमारी का अंदाजा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप किडनी फंक्शन को समझें। 

खीरा खाने के बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी, जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ऐसा

दरअसल, किडनी बॉडी का फिल्टर होती है जो बॉडी की अंदरूनी सफाई करती है। किडनी, ब्लड में मौजूद वेस्ट को बाहर निकालकर शरीर को तंदरुस्त रखती है।  लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां जैसे कम पानी पीना, यूरिन रोकना, ज्यादा नमक खाना, बात-बात पर मेडिसिन लेने की आदत किडनी को बीमार बना देती है और अगर बीपी और शुगर आउट ऑफ कंट्रोल हो तो किडनी डैमेज होने और फिर डायलिसिस किडनी ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ जाती है। इसलिए जरूरी है कि किडनी के साथ दूसरे अंगों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी खाना खाएं। स्वामी रामदेव से जानिए योगासनों के बारे में, जिससे आपको लाइफ में कभी भी डायलिसिस और ट्रांसप्लांट की नौबत ना आए।

 

खराब किडनी के लक्षण 

  • यूरिन में ब्लड आना
  • यूरिन ब्लॉकेज
  • यूरिन कम-ज्यादा होना
  • यूरिन में दर्द और जलन
  • बुखार
  • कमजोरी 
  • पीठ में दर्द होना
  • हाथ-पैर में सूजन 

किडनी को फिट रखने के लिए रोजाना करें ये योगासन

यौगिक जॉगिंग 

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

व्रकासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

 सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शशकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं

किडनी को हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ
  • भ्रामरी
  • भस्त्रिका

किडनी में कारगर एक्यूप्रेशर

  • हथेली के बीच में दबाएं 
  • तलवे के बीच में दबाएं 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • 200 ML पानी में 25 ग्राम कुलथी की दाल उबालें। 50 ML पानी बच जाए तो छान लें। इस कुलथी का पानी दिन में दो बार पीएं।
  • किडनी के मरीज आलू, अनानास, चैरी, सेब आदि फलों का सेवन करें।
  • दिन में एक बार अदरक की चाय पीएं
  • प्याज किडनी के लिए फायदेमंद
  • लाल शिमला मिर्च किडनी के लिए सही माना जाता है।
  • दही किडनी इंफेक्शन दूर करता है 
  • यूरिन रोक कर रखने की आदत छोड़ें
  • रोजाना योग करें।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं। 
  • चीनी का विकल्प खजूर, गुड़, शक्कर, मुनक्का का कम मात्रा में सेवन करें। 
  • नमक का विकल्प सेंधा नमक
  • हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें। 

पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाएगा करेले का ये नुस्खा, इस तरह कीजिए इस्तेमाल

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।