1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी स्टोन के मरीज ना करें इन फूड्स का सेवन, बढ़ सकती है और परेशानी

किडनी स्टोन के मरीज ना करें इन फूड्स का सेवन, बढ़ सकती है और परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2021 11:48 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 12:34 pm IST

जानिए किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

tamatoes- India TV Hindi
tamatoes Image Source : INSTAGRAM/SHAPE_GIRL

खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग किडनी स्टोन की वजह से भी ग्रसित हो रहे हैं। किडनी स्टोन के कई कारण हो सकते हैं हालांकि ज्यादातर लोगों को ये समस्या खानपान की वजह से होती है। कई बार ये स्टोन इतने छोटे होते हैं कि यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं लेकिन कई बार इनका साइज इतना बड़ा होता है कि दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप किडनी स्टोन से पीड़ित हैं तो खानपान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जानिए किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

तोंद कम करने के साथ घटाना है वजन, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

ना खाएं विटामिन सी युक्त चीजें

वैसे तो विटामिन सी सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है तो वो विटामिन सी का सेवन ना करें। इसके अधिक सेवन से स्टोन बनने का खतरा और बढ़ जाता है। 

ना पिएं कोल्ड ड्रिंक
अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं और किडनी स्टोन की समस्या भी है। तो तुरंत ही कोल्ड ड्रिंक पीना छोड़ दें। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ा देता है। 

Palak
Image Source : INSTAGRAM/SPINACHPalak

कुछ सब्जियों का सेवन करें से बचें
सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ सब्जियों का परहेज करना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन आपकी इस समस्या को और बढ़ा सकता है। ये सब्जियां हैं- टमाटर, पालक और बैंगन।

लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो आंवले का इस तरह से करें इस्तेमाल, बचे रहेंगे बीमारियों से

ना करें ज्यादा प्रोटीन का सेवन
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से भी किडनी स्टोन की समस्या और बढ़ सकती है। खास तौर पर मांस और मछली का सेवन करने से बचें। 

पैक्ड फूड ना खाएं
पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर आप किडनी स्टोन से पीड़ित हैं तो पैक्ड फूड बिल्कुल ना खाएं। इनमें सोडियम होता है और ये आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।