1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर मे दिख रहे ये संकेत हो सकते हैं किडनी में स्टोन के लक्षण, यूं बरतें सावधानी

शरीर मे दिख रहे ये संकेत हो सकते हैं किडनी में स्टोन के लक्षण, यूं बरतें सावधानी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 02, 2022 11:53 am IST,  Updated : Feb 02, 2022 12:03 pm IST

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से किडनी पर असर पड़ता है। जिससे किडनी से संबंधी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

kidney stones- India TV Hindi
kidney stones Image Source : FREEPIK

Highlights

  • भूख खत्म होना भी गुर्दे में पथरी होने का संकेत है।
  • किडनी में स्टोन होने पर यूरिन में इंफेक्शन और यूरिन में जलन हो सकती है।

बॉडी को तंदुरुस्त रखने के लिए किडनी का सेहतमंद होना बेहद जरूरी है। यह हमारी शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है जिसका काम ब्लड को साफ करना और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना है। इसके अलावे ये हमारे शरीर में पानी और खून को साफ करके मल और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। इसलिए इसको फिट रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको कीडनी में किसी तरह से भी कोई समस्या होती है तो इसका सीधा असर बॉडी के दूसरे अंग पर भी पड़ता है। आजकल लोग किडनी में इंफेक्शन, कैंसर, किडनी फेलियर के अलावा किडनी में स्टोन जैसी परेशानियों से परेशान हैं। 

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से किडनी पर असर पड़ता है। जिससे किडनी से संबंधी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। किडनी स्टोन भी इन्हीं में से एक है। डॉक्टरों की मानें तो किडनी में स्टोन होने का कारण कैल्शियम, सोडियम और दूसरे मिनरल्स के एक साथ संपर्क में आने के वजह से होता है। अधिकतर लोग किडनी में स्टोन के लक्षणों का पहचान नहीं कर पाते और उन्हें गैस या पाचन समझ कर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप खुद भी इन लक्षणों का पहचान कर सकते हैं? जानिए किडनी में स्टोन के लक्षणों की पहचान कैसे करें।

अपनी डाइट में जरूर शामिल करें खजूर, पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

गुर्दे में पथरी होने पर यूरीन में होने वाले बदलाव

  • यूरिन में जलन होना
  • पेशाब करते समय खून आना
  • पेशाब करते समय दर्द होना
  • यूरिन से बदबू आना
  • पेशाब का थोड़ा-थोड़ा आना।
  • बार-बार पेशाब आना

किडनी स्टोन के लक्षणों को ऐसे करें पहचान

  • गुर्दे में पथरी होने पर आपके पेट और कमर में तेज दर्द हो सकता है। इसे गैस का दर्द समझकर नजरअंदाज न करें।
  • किडनी में स्टोन होने पर जी मिचलाने की समस्या होगी और बार-बार उल्टी आने की शिकायत महसूस होगी।
  • किडनी में स्टोन होने पर यूरिन में इंफेक्शन और यूरिन में जलन हो सकती है।
  • आपको तेज बुखार भी हो सकता है और अचानक पसीना आना भी किडनी में स्टोन का संकेत हो सकता है। 
  • भूख खत्म होना भी गुर्दे में पथरी होने का संकेत है। 

किडनी स्टोन के दर्द से राहत पाने के तरीके

तुलसी

रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से भी किडनी स्टोन के कारण दर्द को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है बुरांश का फूल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल साथ ही होंगे कई फायदे

पत्थरचट्टा
पत्थरचट्टा इस समस्या को दूर करने में काफी कारगर होता है। यह खाने में नमकीन और खट्टा होता है। रोजाना इसको सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ चबाकर खाएं। इससे पथरी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

प्याज
गुर्दे में पथरी होने पर आपको प्याज का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप प्याज का जूस बना कर पी सकते हैं। आप चाहें तो प्याज कच्चा भी खा सकते हैं। 

आंवाल
आंवले के सेवन से भी किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

खांसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भुनी हुई लौंग और शहद का ऐसे करें सेवन, पुरानी खांसी भी हो जाएगी दूर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।