1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Kiss Day: एक प्यारभरा Kiss कई बीमारियों का किस्सा खत्म कर सकता है, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Kiss Day: एक प्यारभरा Kiss कई बीमारियों का किस्सा खत्म कर सकता है, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 13, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 06:30 am IST

Kiss Day 2024: एक रोमांटिक किस आपके जीवन में प्यार भर देता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि Kiss करने से डिप्रेशन, एंग्जाइटी और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है, जानिए क्या कहती है रिसर्च?

Kiss Day - India TV Hindi
किस करने के फायदे Image Source : FREEPIK

एक खुश इंसान अपने जीवन में आने वाली सारी कठिनाईयों को दूर करते हुए आगे बढ़ता जाता है। तरक्की की नई कहानी लिखता है और एक स्वस्थ जीवन भी बिताता है। खुश रहने के कई तरीके हैं। किसी के साथ अच्छी और प्यारभरी बातें करके खुश रहा जा सकता है। किसी की आवाज सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। किसी के ख्यालों में खोए रहने से खुशी मिलती है तो किसी का पल भर का साथ भी ताउम्र खुश रख सकता है। Kiss भी ऐसी ही प्यारभरी फीलिंग है जो आपको अंदर तक हील करने का काम करती है। फिर चाहे को बच्चे और मां का प्यार हो या प्रेमी प्रेमिका का, एक Kiss सारे गुस्से को पलभर में दूर कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यार से किसी को चूमना कई बीमारियों को भी दूर भगा सकता है। आइये जानते हैं प्यार के अलावा 'किस' (Kiss) करने से क्या फायदे होते हैं।

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट की मानें तो जैसे किसी को गले लगाने से सेहत में सुधार होता है, ठीक वैसे ही Kiss करने से भी तन और मन की हीलिंग होती है। किसी को किस करने या कोई आपको किस करे उससे शरीर में हैप्पी हार्मोन बूस्ट होते हैं। Kiss करने से लोग तनाव दूर होता है, लोग खुश रहते हैं और एंजाइटी से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं रिसर्च में ये भी कहा गया है कि किस करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Kiss करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये गजब के फायदे

  1. हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं- Kiss करने से आपके दिमाग में केमिकल्स का कॉकटेल रिलीज हो जाता है, जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है। किस करने से लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाती है, जो शरीर की हीलिंग के लिए जरूरी है।

  2. तनाव और एंजाइटी दूर- प्यार की झप्पी और एक प्यारभरा किस आपके दिनभर के तनाव और परेशानियों को दूर कर सकता है। किस करने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन कम होता है। जो लोग तनाव और एंजाइटी से परेशान रहते हैं उनके लिए Kiss किसी थैरिपी से कम नहीं है।

  3. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल- जब आप किसी को Kiss करते हैं तो हार्ट रेट काफी तेज हो जाती है। इससे ब्लड वेसल्स को डायलेट (dilate) करने में सहायता मिलती है। ब्लड फ्लो अच्छा होता है जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

  4. इम्यूनिटी में सुधार- रोजाना किस करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। Kiss करते वक्त आपके मुंह में कुछ नए जर्म्स आते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और कई नए जर्म्स से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।

  5. स्ट्रोक का खतरा कम- दिल और दिमाग दोनों के लिए किस फायदेमंद है। इससे तनाव कम होता है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है। एक रोमांटिक किस शरीर में हैप्पी हार्मोंस पैदा करता है और आपके रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है।

सुबह खाली पेट कच्चा नारियल खाने के क्या फायदे हैं, शरीर के इन अंगों पर करता है असरदार काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।