1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बाबा रामदेव से जानें बेहतरीन ग्रोथ और परफेक्ट फिटनेस के लिए एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

बाबा रामदेव से जानें बेहतरीन ग्रोथ और परफेक्ट फिटनेस के लिए एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 19, 2024 09:36 am IST,  Updated : Feb 19, 2024 09:37 am IST

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है मसल्स, स्किन, हार्मोन्स के लिए प्रोटीन बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है। टिश्यूज डेवलपमेंट में बड़ा रोल प्ले करता है लेकिन 100 में 99 लोगों को इस बात की समझ ही नहीं है कि शरीर को कितने प्रोटीन की जरूरत है और ये कैसे मिलेगा?

Baba Ramdev- India TV Hindi
Baba Ramdev Image Source : SOCIAL

क्या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं ? या फिर लाख कोशिश के बाद भी, आपका वजन नहीं बढ़ रहा और फिर आपको अपने साथियों से ये सुनना पड़ता है कि क्या हाल बना रखा है,कुछ लेते क्यों नहीं और कुछ लेने के चक्कर में कहीं आप प्रोटीन सप्लीमेंट को जरूरत से ज्यादा तवज्जो तो नहीं देने लगे हैं क्योंकि लंबे वक्त तक प्रोटीन सप्लीमेंट लेना नुकसानदायक है। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है गुड कोलेस्ट्रॉल कम होने का खतरा रहता है। कैल्शियम का लेवल बिगड़ सकता है लिवर-किडनी और स्टोन की परेशानी भी हो सकती है। इसमें कोई शक नहीं है कि बॉडी को हेल्दी और स्ट्रांग रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, मसल्स, स्किन, एन्जाइम्स, हार्मोन्स के लिए प्रोटीन बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है टिश्यूज डेवलपमेंट में बड़ा रोल प्ले करता है। लेकिन 100 में 99 लोगों को ये नहीं पता है कि शरीर को कितने प्रोटीन की जरूरत है और ये कैसे मिलेगा। 

यही वजह है कि देश में 80 फीसदी लोगों में प्रोटीन की कमी है तो वहीं हर साल प्रोटीन-एनर्जी मालन्यूट्रिशन की वजह से दुनिया भर में 25 लाख बच्चों की जान चली जाती है। ऐसे में सवाल ये है कि प्रोटीन को मैनेज करने का क्या पैमाना है तो समझ लीजिए हर एक किलोग्राम बॉडी वेट के लिए एक ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है अगर किसी का वजन 60 किलोग्राम है तो उसे हर दिन 60 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। अब आप पूछेंगे शरीर को प्रोटीन कहां से मिलेगा तो आपको ये भी जानना जरुरी है कि प्लांट बेस्ड प्रोटीन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है और 100 ग्राम सोयाबीन में 50 ग्राम प्रोटीन होता है मतलब ये कि अपनी थाली में सोया प्रोडक्ट को शामिल कीजिए। इसके साथ दूध, दही, पनीर, दाल, बादाम, अखरोट, मूंगफली को भी डाइट चार्ट का हिस्सा बनाइए। क्योंकि ये भी प्रोटीन के नेचुरल सोर्स हैं और नेचुरल उपाय हमेशा बेहतर होते है तो आज प्रॉपर ग्रोथ और परफेक्ट फिटनेस के लिए योग के साथ तमाम उपाय योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं।

इंफेक्शन

  1. लो एनर्जी का खतरा
  2.  ग्रोथ की कमी
  3.  प्रोटीन की कमी
  4. चेहरे-पेट पर सूजन                                                                                                                  
  5. बाल पतले  रुखापन
  6. नाखून टूटना

हाई प्रोटीन थाली

  1. ओट्स पोहा 70 ग्राम - प्रोटीन- 8 ग्राम
  2. डोसा1 मीडियम साइज - प्रोटीन- 25g
  3. सांबर 1 कप - प्रोटीन- 5g
  4. ओट्स इडली1 पीस - प्रोटीन- 1।8g
  5. राजमा 100 ग्राम - प्रोटीन- 24g
  6. फल खाएं  - प्रोटीन मिलेगा
  7. 1  केला मीडियम साइज - प्रोटीन-1।5g
  8. अंगूर 1 कप - प्रोटीन-1g
  9. 1 सेब मीडियम साइज - प्रोटीन-0।5g
  10. खजूर 2 पीस - प्रोटीन-1g
  11. हाई प्रोटीन सब्जी 
  12. मटर 1 कप - प्रोटीन-8।6g

खाने में करें शामिल

  1. पीनट बटर 2 चम्मच - प्रोटीन- 7g
  2. अलसी 1/4 कप - प्रोटीन- 5g
  3. चिया सीड 1/4 कप - प्रोटीन- 5g
  4. पम्पकीन सीड 1/4 कप - प्रोटीन- 5g
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।