Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट का कैंसर होने पर शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, सामान्य समझने की न करें भूल

पेट का कैंसर होने पर शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, सामान्य समझने की न करें भूल

​पेट के कैंसर की पहचान अक्सर देर से होती है क्योंकि लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य पेट की परेशानी समझ लेते हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं क्या हैं लक्षण

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Nov 03, 2025 06:30 am IST, Updated : Nov 03, 2025 06:30 am IST
पेट का कैंसर के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पेट का कैंसर के लक्षण

पेट का कैंसर एक गंभीर लेकिन धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जो अक्सर शुरुआती चरण में पहचान में नहीं आती। इसकी वजह यह है कि इसके शुरुआती लक्षण आम पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी या अपच से मिलते-जुलते होते हैं। कई बार लोग इन संकेतों को सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, जिससे कैंसर बढ़ता जाता है और इलाज कठिन हो जाता है।

पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण:

  • पेट में जलन और गैस की समस्या: पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में लगातार अपच, खाने के बाद पेट में भारीपन या दर्द का एहसास शामिल है। यदि व्यक्ति को लगातार ऐसा महसूस हो कि खाना ठीक से पच नहीं रहा या पेट में जलन और गैस की समस्या बनी रहती है, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है। इसके अलावा बिना किसी कारण वजन का तेजी से घटना और भूख में कमी भी पेट के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

  • बार-बार मतली या उल्टी होना: कई बार मरीज को बार-बार मतली आना या उल्टी होना महसूस होता है, और कुछ मामलों में उल्टी में खून भी दिखाई दे सकता है। यह संकेत पेट की अंदरूनी परत में किसी गंभीर बदलाव की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही निगलने में परेशानी या बहुत कम खाना खाने पर ही पेट भर जाने का एहसास होना भी पेट के कैंसर से जुड़ा लक्षण हो सकता है।

  • थकान और कमजोरी: कैंसर के शुरुआती चरण में थकान और कमजोरी महसूस होना भी आम है, क्योंकि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते। अगर यह लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो इसे नज़रअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या है बचाव के उपाय?

पेट का कैंसर जितनी जल्दी पहचान में आता है, इलाज की सफलता की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक अपच, भूख में कमी, वजन घटने या पेट दर्द की शिकायत हो रही है, तो इसे सामान्य समस्या न मानकर विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। समय पर जांच और इलाज से जीवन बचाया जा सकता है। एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन या बायोप्सी जैसे टेस्ट के जरिए पेट के कैंसर का प्रारंभिक निदान संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement