1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या फोन बन रहा है स्ट्रेस का कारण? एक्सपर्ट से जानें 24 घंटे बिना फोन के रहने से क्या असर होगा?

क्या फोन बन रहा है स्ट्रेस का कारण? एक्सपर्ट से जानें 24 घंटे बिना फोन के रहने से क्या असर होगा?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 08, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 02:53 pm IST

एक्सपर्ट कहते हैं कि फोन का इस्तेमाल समस्या नहीं है, लेकिन उसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर खुद को डिजिटल ब्रेक दें

फोन बन रहा है स्ट्रेस का कारण- India TV Hindi
फोन बन रहा है स्ट्रेस का कारण Image Source : UNSPLASH

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन यही सुविधा अब धीरे-धीरे तनाव की वजह भी बन रही है। दिल्ली स्थित पीएसआरआई  हॉस्पिटल में साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर अर्पिता कोहली, कहती हैं कि फोन का लगातार इस्तेमाल हमारे दिमाग को हमेशा एक्टिव और अलर्ट रखता है। बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और हर समय उपलब्ध रहने का दबाव मानसिक थकान और तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसेमे जानते हैं इसके नुकसान और 24 घंटे फ़ोन नहीं इस्तेमाल करने से क्या होगा?

तेजी से बढ़ता है मानसिक दबाव

कई लोग बिना फोन के कुछ समय भी नहीं रह पाते और बार-बार उसे चेक करने की आदत विकसित हो जाती है। यह आदत धीरे-धीरे चिंता और बेचैनी में बदल सकती है। जब फोन पास नहीं होता, तो व्यक्ति को लगता है कि वह कुछ महत्वपूर्ण मिस कर रहा है, जिससे मानसिक दबाव और तेजी से बढ़ता है। लगातार फोन का इस्तेमाल करने से नींद नहीं आती है जिससे लोग बहुत ज़्यादा तनाव का अनुभव कर सकते हैं। यह आदत मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ज़्यादा खतरनाक है।

24 घंटे फ़ोन नहीं इस्तेमाल करने से क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति 24 घंटे के लिए फोन से दूर रहता है, तो शुरुआत में उसे असहजता महसूस हो सकती है। बार-बार फोन देखने की इच्छा, खालीपन या हल्की घबराहट महसूस होना सामान्य है। यह एक तरह का मानसिक रिएक्शन है, क्योंकि दिमाग उस आदत का आदी हो चुका होता है।

  • सकारात्मक असर: फोन से दूरी बनाने पर कुछ समय बाद, दिमाग को आराम मिलता है, ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति खुद को ज्यादा शांत महसूस करता है। डिजिटल ब्रेक लेने के बाद मूड बेहतर होता है और लोग मानसिक रूप से हल्का महसूस करते हैं।

  • नींद आती है बेहतर: स्क्रीन से दूरी बनाने पर नींद भी बेहतर होती है, क्योंकि फोन की रोशनी और लगातार उपयोग नींद के पैटर्न को प्रभावित करता है। जब व्यक्ति फोन से दूर रहता है, तो वह अपने आसपास के लोगों और माहौल पर ज्यादा ध्यान देता है, जिससे रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

हालांकि 24 घंटे बिना फोन के रहना कोई स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन यह आपको अपनी आदतों को समझने का मौका जरूर देता है। इससे यह पता चलता है कि आप फोन पर कितने निर्भर हैं और आपको अपने स्क्रीन टाइम को कितना संतुलित करने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।