1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दिन में कितने बेर खा सकते हैं, जान लें रोजाना बेर खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

एक दिन में कितने बेर खा सकते हैं, जान लें रोजाना बेर खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 27, 2026 11:05 am IST,  Updated : Jan 27, 2026 11:05 am IST

Ber Ke Fayde: बेर छोटा लेकिन एक बहुत ही फायदेमंद फल है। आयुर्वेद में कई दवाओं में बेर, बेर के पत्ते और गुठलियों का उपयोग किया जाता है। जान लें एक दिन में कितने बेर खाने चाहिए और बेर खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

एक दिन में कितने बेर खाने चाहिए- India TV Hindi
एक दिन में कितने बेर खाने चाहिए Image Source : FREEPIK

बेर एक छोटा और स्वादिष्ट फल है, जो जनवरी के आखिरी दिनों से लेकर फरवरी और मार्च के महीने में मिलता है। बेर एक तरह की बेरीज की प्रजाति का फल है। आयुर्वेद में बेर को बदर कहा जाता है और इसे खास जड़ी बूटियों से तैयार दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। बेर को सिरदर्द, नकसीर, मुंह के छाले, दस्त, उल्टी, पाइल्स, बवासीर जैसे कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। बेर के पत्ते, फल और बीज का भी इस्तेमाल किया जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताए बेर के फायदे और एक दिन में आप कितने बेर खा सकते हैं?

एक दिन में कितने बेर खा सकते हैं?

बेर काफी छोटा फल होता है। एक बार खाना शुरू कर दो तो पता ही नहीं चलता कि कितने बेर खा लिए हैं। वैसे एक बार में 5-6 बड़े बेर आसानी से खा सकते हैं। बेर का साइज छोटा है तो एक बार में 1 कप बेर खा सकते हैं। बेर को ऐसे ही धोकर आसानी से खा सकते हैं। आयुर्वेद में बेर के पत्तों और गुठली का भी इस्तेमाल किया जाता है। 

बेर खाने के फायदे

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- बेर में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीसेकेराइड्स और ट्राइटरपेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में अतिरिक्त फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान को ठीक करने का काम करते हैं। बेर एंटी एजिंग का भी काम करते हैं।

नींद में सुधार करें- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से बेर का उपयोग नींद और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है। बेर के बीजों को नींद आने और अच्छी नींद के लिए आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- बेर में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इसे विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। ये मौसमी फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि से लड़ते हैं। इनमें मौजूद भरपूर मात्रा में विटामिन सी कैंसर रोधी गुणों को बढ़ावा देता है और आपको सुरक्षित रखता है। 

पाचन में सुधार- बेर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कम कैलोरी होती है, जो इन्हें पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद बनाते हैं। अध्ययनों के अनुसार, फल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट का 50% फाइबर से आता है, जो पाचन में लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। बेर पाचन में सुधार लाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।