1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय, बैली फैट भी होगा कम

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय, बैली फैट भी होगा कम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 26, 2021 11:36 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 12:31 pm IST

औषधीय गुणों से भरपूर लेमनग्रास वजन कम करने में सहायक है। जानिए फैट कम करने के लिए कैसे बनाएं लेमनग्रास चाय।

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय, बैली फैट भी होगा कम- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय, बैली फैट भी होगा कम Image Source : FREEPIK

लेमनग्रास को चाय लंबे समय से भारतीय और पारंपरिक एशियाई दवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेमनग्रास को एक प्रभावशाली हर्ब के रूप में माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लेमनग्रास वजन कम करने के साथ सर्दी-जुकाम, एनीमिया, सिरदर्द से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है। 

लेमनग्रास चाय में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीडिप्रेसेंट के गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोररस, कैल्शियम और मैगनीज़ जैसे तत्व पाए जाते हैं। 

डायबिटीज के मरीज इन 5 ड्रिंक्स के सेवन से बचें, बढ़ सकता है ब्लड शुगर

वजन घटाने में कैसे कारगर हैं लेमनग्रास टी

लेमनग्रास  चाय का उपयोग आमतौर पर पाचन तंत्र को ठीक रखने में किया जाता है। इसके साथ ही लेमनग्रास चाय उल्टी और पेट दर्द सहित गैस्ट्रिक समस्या के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में मदद करती है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। लेमनग्रास चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट तो बर्न करती है इसे आप कैलोरी से भरपूर शक्कर वाले पेय की जगह शहद के साथ लेकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं।

ऐसे करें लेमनग्रास चाय का सेवन

सामग्री

  • 1 बंच लेमनग्रास
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार शहद
  • एक चुटकी सेंधा नमक 

खीरा खाकर छिलके फेंक देते हैं? इसका छिलका वजन कम करने के साथ त्वचा को भी बनाएगा जवां

ऐसे बनाएं लेमनग्रास टी

सबसे पहले लेमनग्रास को काट लें। इसके बाद एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें लेमनग्रास डालकर 5 मिनट उबालें। अब इसे एक कप में छान लें। फिर इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक और शहद डालकर मिक्स कर लें। आपकी लेमनग्रास की चाय तैयार है।  

 Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।