1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए करें लीची का सेवन, इतनी मात्रा में खाने से कमर-पेट की चर्बी होगी कम

वजन कम करने के लिए करें लीची का सेवन, इतनी मात्रा में खाने से कमर-पेट की चर्बी होगी कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2021 07:16 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 09:17 am IST

लीची फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर वजन घटाने में मदद कर सकता है।

तेजी से वजन कम करने के...- India TV Hindi
तेजी से वजन कम करने के लिए करें लीची का सेवन, इतनी मात्रा में खाने से कमर-पेट की चर्बी होगी कम Image Source : FREEPIK.COM

लीची गर्मियों का एक प्रमुख फल है। स्वाद में मीठा और रसीला होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्निशियम और मैगनीज जैसे खनिज पाए जाते हैं। जहां रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है वहीं बढ़ती उम्र में आपके चेहरे में बुढ़ापा नहीं नजर आने देता है। इसके साथ-साथ यह वजन कम करने में काफी कारगर है। 

जब वजन घटाने की बात आती है, तो ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जो मदद कर सकते हैं, लेकिन लीची फल जैसा कोई नहीं है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा फल स्वाद में अच्छा होता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए जब भी आपका कुछ पानीयुक्त और मीठा खाने का मन हो तो आप मीठा खाने के बजाय इसे खा सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।  

इन लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए लीची का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

तेजी से वजन कम करने के लिए करें लीची का सेवन, इतनी मात्रा में खाने से कमर-पेट की चर्बी होगी कम
Image Source : PIXABAY.COMतेजी से वजन कम करने के लिए करें लीची का सेवन, इतनी मात्रा में खाने से कमर-पेट की चर्बी होगी कम

मोटापा से निजात पाने के लिए ऐसे करें लीची का सेवन

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना 5-6 पकी हुई लीची का सेवन करे। या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। कभी भी कच्ची लीची या फिर बीज के साथ लीची ना खाएं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

इन लोगों को अधिक मात्रा में तरबूज खाना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह देगा भारी नुकसान

लीची खाने के अन्य फायदे

  1. लीची पाचन तंत्र तो सही रखने में मदद करता है। इलमें पेक्टिन और फाइबर पाया जाता है जो आंत को साफ करने में मदद करता हैय़ 
  2. डार्क सर्कल, पिंपल की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। 
  3. लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है, जो शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। 
  4. लीची दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यदि आप दिल की समस्याओं को रोकना चाहते हैं या उन्हें नियंत्रित करना चाहते हैं, तो लीची का सेवन करे। लीची दिल की धड़कन को सामान्य करने में मदद करती है और स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोगों से भी बचाती है। लीची में पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। 
  5. लीची में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। 

जोड़ों में दर्द और अकड़न से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए अर्थराइटिस से छुटकारा पाने का कारगर इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।