1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन लोगों को अधिक मात्रा में तरबूज खाना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह देगा भारी नुकसान

इन लोगों को अधिक मात्रा में तरबूज खाना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह देगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 06:12 am IST

अगर तरबूज का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो कई रोगों के शिकार हो सकते हैं। जानिए ज्यादा तरबूज खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

अधिक मात्रा में कर रहे हैं तरबूज का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें- India TV Hindi
अधिक मात्रा में कर रहे हैं तरबूज का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें Image Source : FREEOIK.COM

गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें 92 फीसदी पानी होता है। इसके साथ ही में फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, सी और बी से समृद्ध होता है। इसके साथ ही इसमें ज्यादा खास लाइकोपीन नामक तत्व बनाता है। यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।  लेकिन अगर तरबूज का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो कई रोगों के शिकार हो सकते हैं। जानिए ज्यादा तरबूज खाने से होने वाले नुकसान के बारे में। 

अधिक मात्रा में तरबूज खाने के नुकसान

ओवर हाइड्रेशन

तरबूज में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी अधिक होना चाहिए, लेकिन अधिक मात्रा में पानी बढ़ जाने के कारण ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है। जिसके कारण आपको अधिक थकान, पैरों में सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कैल्शियम से भरपूर सोया दूध दिलाएगा अर्थराइटिस, मोटापा सहित इन रोगों से छुटकारा, जानें बनाने तरीका

बढ़ाएं ब्लड शुगर
तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती हैं। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो वह कम मात्रा में इसका सेवन करे या फिर डॉक्टर से सलाह लें। 

हार्ट सबंधी समस्या
तरबूज में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन शरीर में पोटैशियम का शरीर में अधिक होने के कारण आपको अनियमित दिल की धड़कन, वीक पल्स रेट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

अधिक मात्रा में कर रहे हैं तरबूज का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें
Image Source : FREEPIK.COMअधिक मात्रा में कर रहे हैं तरबूज का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

पाचन पर डाले बुरा असर
तरबूज में अधिक मात्रा में पानी के साथ फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको दस्त, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 

जोड़ों में दर्द और अकड़न से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए अर्थराइटिस से छुटकारा पाने का कारगर इलाज

कितनी मात्रा में तरबूज खाना है सही?

आपको बता दें, 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है। इसलिए एक व्यस्क को 300 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। 

रात को ना खाएं तरबूज

विशेषज्ञों के अनुसार रात में तरबूज खाने से इसे हजम करना मुश्किल होता है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल सिंड्रोम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।