1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है अमरूद, जानें औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के कमाल के फायदे

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है अमरूद, जानें औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 02, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 12:57 pm IST

अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अमरूद को शामिल कर लीजिए। अमरूद में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Guava Health Benefits- India TV Hindi
Guava Health Benefits Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट में अमरूद को शामिल करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद खाने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। अमरूद में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अमरूद खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 

  • खांसी-जुकाम से पाएं छुटकारा- अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको सुबह-सुबह अमरूद खाना शुरू कर देना चाहिए। महज दो से तीन दिनों के अंदर ही आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। अमरूद की पत्तियां भी सर्दी-जुकाम को दूर करने में कारगर साबित हो सकती हैं। 

  • हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अमरूद को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। अमरूद में पाए जाने वाले तत्वों की वजह से आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। 

  • दूर करे हीमोग्लोबिन की कमी- अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई है तो आपको रेगुलरली अमरूद खाना शुरू कर देना चाहिए। अमरूद में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी बॉडी में होने वाली हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।

  • इम्प्रूव करे गट हेल्थ- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद का सेवन करने से आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए आप अमरूद को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

बरसाती मौसम में हो रहा है पेट में दर्द, तो ये घरेलू नुस्खे आपकी समस्या को दूर कर इम्प्रूव कर सकते हैं गट हेल्थ

बिल्कुल भी नहीं करते हैं एक्सरसाइज? कम हो सकती है आपकी उम्र, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है योग करना

ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े कुछ Myths के बारे में जानना है जरूरी, इन मिथ से डरने की कोई जरूरत नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।