1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं शहद-नींबू का रस, दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं शहद-नींबू का रस, दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 04, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 06:21 pm IST

क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर शहद और नींबू वाले पानी को रेगुलरली पीने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है?

औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक- India TV Hindi
औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद के मुताबिक शहद और नींबू, दोनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों से बनी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया है? एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ लीजिए। अब इसी पानी में एक स्पून शहद को भी अच्छी तरह से मिला लीजिए। आइए शहद और नींबू वाले इस पानी को पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद

क्या आप भी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको शहद और नींबू वाले पानी को पीना शुरू कर देना चाहिए। इस ड्रिंक की मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर पाएंगे। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

दूर हो जाएंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

जिन लोगों को बार-बार पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके लिए शहद और नींबू वाला पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी शहद और नींबू वाले पानी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह के समय इस ड्रिंक को पिया जा सकता है।

फैट बर्न करने में कारगर

शहद और नींबू के मिक्सचर वाले पानी को पीने से बॉडी के मेटाबॉलिज्म को तेज किया जा सकता है। अगर आप फैट बर्न करना चाहते हैं या फिर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको नियम से इस ड्रिंक को पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और नींबू वाले पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।