1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Unlock 2: पीएम मोदी ने सेहत को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की, जानें और किन चीजों पर दिया जोर

Unlock 2: पीएम मोदी ने सेहत को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की, जानें और किन चीजों पर दिया जोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 05:13 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की बात कही। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर भी जोर दिया।

PM Modi - India TV Hindi
PM Modi - पीएम मोदी Image Source : TWITTER/PMO INDIA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की बात कही। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर भी जोर दिया। जानिए पीएम मोदी ने सेहत को लेकर लोगों से क्या बड़ी बातें कहीं।

जुकाम, खांसी और कफ, तीनों को एक साथ छूमंतर कर देगा ये देसी काढ़ा, बनाने में लगेंगे सिर्फ 10 मिनट

  • कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक-टू में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार ये सारे न जाने क्या क्या होता है। इसलिए सेहत को लेकर सर्तरकता बरतें। 
  • जब से देश में अनलॉक-वन हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढ़ती ही चली जा रही है।
  • पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे।
  • लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। 
  • सभी स्वस्थ रहिए, दो गज की दूरी का पालन करते रहिए, गमछा , फेस कवर, मास्क ये हमेशा उपयोग कीजिये।

कैसे रखें स्वास्थ्य का ख्याल

  • हाथों को बार-बार साबुन और पानी से या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनेटाइनजर से रब करें।
  • बाहर ज्यादा निकलने से बचें।
  • घर में अगर कोई सामान मंगा रहे हैं तो उसे सैनेटाइज जरूर करें। 
  • सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क और ग्लब्स लगाए बाहर न जाएं।
  • बाहर से जितनी बार भी घर में आए तो हाथ-पैर अच्छे से धोएं।
  • सार्वजनिक स्थानों पर दूसरे लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखें।
  • इम्यूनिटी बूस्टर चीजों जैसे- हल्दी, अदरक, गिलोय का इस्तेमाल करें। 
  • बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकलने ने बचाएं।
  • किसी को सर्दी जुकाम हो और गले में दर्द भी हो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।