1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते और फली का जूस तेजी से बढ़ा सकता है इंसुलिन, शुगर को कंट्रोल करने में है असरदार

डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते और फली का जूस तेजी से बढ़ा सकता है इंसुलिन, शुगर को कंट्रोल करने में है असरदार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 06, 2025 09:31 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 09:31 am IST

Moringa Juice In Diabetes: डायबिटीज के मरीज के लिए मोरिंगा का जूस बहुत असरदार साबित होता है। आप मोरिंगा के पत्तों और फलियों से आसानी से घर में जूस बना सकते हैं। मोरिंगा यानि सहजन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

डायबिटीज में मोरिंगा जूस- India TV Hindi
डायबिटीज में मोरिंगा जूस Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के मरीज हेल्दी लाइफस्टाइल और खाने में कुछ खास चीजें शामिल कर इंसुलिन बढ़ा सकते हैं। इंसुलिन बढ़ाने में मोरिंगा यानि सहजन का जूस असरदार काम करता है। सहजन के पत्ते और उसकी फलियों से ये जूस बनाकर तैयार किया जाता है। सहजन को मोरिंगा भी कहते हैं। इसे डायबिटीज के लिए बेहत असरदार माना गया है। मोरिंगा के पत्ते खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ लोग सहज की फलियों का जूस बनाकर पीते हैं। ये हरे रंग का जूस आपके शरीर बढ़ रहे ब्लड शुगर को कम करने में असरदार साबित होता है। आइये जानते हैं डायबिटीज में मोरिंगा सहजन का जूस कितना फायदेमंद है और इसे कैसे बनाया जाता है।

कैसे बनाएं मोरिंगा जूस

मोरिंगा के पत्तों और फलियों दोनों से जूस तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो सिर्फ फलियों से जूस बना सकते हैं। हम आपको मेरिंगा की फलियों से जूस बनाना बता रहे हैं। इसके लिए आपको करीब 200 ग्राम फलियां लेनी होंगी और उन्हें धोकर साफ कर लें। अब फलियों को छोटा-छोटा काट लें। एक पैन में पानी लें और उसमें फलियों को डालकर गैस ऑन कर दें। अब इसमें उबाल आने दें। जब फलियां गल जाएं तो उन्हें मैश कर दें। अब इसे छान लें और बचे उबले पानी में मिक्स कर लें। इस तरह कुछ ही मिनटों में आप मोरिंगा की फलियों का जूस तैयार कर सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद है मोरिंगा का जूस

डायबिटीज के मरीज को ये जूस जरूर पीना चाहिए। मोरिंगा में कैलोरी कम होती है। इसमें भरपूर विटामिन, मिनरल और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। वजन घटाने में भी मोरिंगा जूस असरदार साबित होता है। ग्लूकोज के प्रति इनटॉलरेंस को ज्यादा बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को मैनेज करने में ये जूस असरदार साबित होता है। शरीर में इंसुलिन बढ़ाने में भी मोरिंगा जूस असरदार साबित होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी ये जूस असरदार साबित होता है। मोरिंगा जूस किडनी के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।