1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या खाने से लिवर खराब होता है, कौन सी चीजें Liver को बना देती हैं कचरे का डब्बा

क्या खाने से लिवर खराब होता है, कौन सी चीजें Liver को बना देती हैं कचरे का डब्बा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 23, 2025 08:38 am IST,  Updated : Jul 23, 2025 08:53 am IST

What Foods Are Bad For Liver: लिवर पर खाने का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जो लिवर को धीरे-धीरे कचरे का डब्बा बना देती हैं। लिवर में गंदगी जमा होने लगती है। जानिए क्या खाने से लिवर खराब होता है?

लिवर के लिए खतरनाक चीजें- India TV Hindi
लिवर के लिए खतरनाक चीजें Image Source : FREEPIK

लिवर शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है। अकेले लिवर को 500 से ज्यादा काम करने पड़ते हैं। लेकिन जब लिवर में कुछ खराबी आने लगे या लिवर ठीक से काम न करे तो पूरे शरीर पर इसका बुरा असर होता है। खराब लाइफस्टाइल और खाने से लिवर में गंदगी जमा होने लगती है जिससे लिवर फंक्शन प्रभावित होता है। आपके खाने-पीने की गलत आदतें लिवर को कचरे का डब्बा बना सकती है। जानिए क्या खाने से लिवर खराब होता है?

लिवर के लिए सबसे खराब चीजें

शराब से लिवर खराब- लिवर के लिए मैदा, ज्यादा चीनी, बाहर का खाना और शराब सबसे ज्यादा खतरनाक है। ज्यादा शराब पीने से लिवर फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस या लिवर फेल भी हो सकता है

लिवर के दुश्मन मैदा और तेल- तली हुई चीजें खाने से भी लिवर की सेहत प्रभावित होती है। अगर आप बहुत ज्यादा समोसे, पकोड़े, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसी डीप फ्राइड और तेल वाली चीजें खाते हैं तो इससे ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट लिवर में जमा होने लगता है। इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर हो सकता है।

नॉनवेज से लिवर पर असर- नॉन वेज को पचाना भी लिवर के लिए आसान नहीं होता है। खासतौर से मटन, बीफ, सॉसेज और रेड मीट को पचाने में लिवर को मशक्कत करनी पड़ती है। इन फूड में ज्यादा सैचुरेटेड फैट होने के कारण लिवर में सूजन और फैट आने लगता है।

मीठा है लिवर के लिए खतरनाक- अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं जैसे कोल्ड ड्रिंक, केक, कुकीज, पैक्ड जूस तो ये लिवर के लिए ठीक नहीं है। इन ड्रिक्स में फ्रुक्टोज नामक शुगर डाला जाता है जो लिवर में फैट बढ़ाने का कारण बनता है। ऐसे लोगों को फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है।

अन्य चीजें- अगर खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये भी लिवर के लिए ठीक नहीं है। पैक्ड और जंक फूड जैसे चिप्स, पिज्जा, नूडल्स खाने से ट्रांस फैट बढ़ता है। जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा प्रोटीन, विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से भी लिवर पर प्रेशर पड़ता है और लिवर की सेहत प्रभावित होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।