1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चिकनपॉक्स के दागों को हटाने में मदद करेगा नीम, ऐसे करें इस्तेमाल

चिकनपॉक्स के दागों को हटाने में मदद करेगा नीम, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 28, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 03:55 pm IST

चिकनपॉक्स के ठीक होने के बाद शरीर पर निकले दाने सूख जाते हैं लेकिन इसके दाग रह जाते हैं। जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात।

चिकनपॉक्स के दाग...- India TV Hindi
चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए घरेलू नुस्खे Image Source : INSTAGRAM/SOUTHFLORIDADERMATOLOGY

चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी में शरीर पर दाने निकल आते हैं। इसके साथ ही बुखार भी रहता है। इस दौरान चिकनपॉक्स से पीड़ित को बहुत दर्द भी होता है। चिकनपॉक्स एक ऐसी बीमारी है जो परिवार में एक व्यक्ति को होती है तो पूरे परिवार को हो जाती है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जिसे साधारण भाषा में 'छोटी माता' कहते हैं। यह थोड़ी सी साफ-सफाई रखने से कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाती है। लेकिन परेशानी का कारण है चिकनपॉक्स के ठीक हो जाने के बाद रह जाने वाले इसके दाग। 

चिकनपॉक्स के ठीक होने के बाद शरीर पर निकले दाने सूख जाते हैं लेकिन इसके दाग रह जाते हैं। ये दाग बहुत ही भद्दे लगते हैं। जिनसे निजात पाने के लिए आप तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए नीम का इस्तेमाल करके कैसे चेचक के इन दागों को हटा सकते हैं? 

नीम जड़ी बूटियों का एक खजाना है, जिसे सालों-साल से इस्‍तेमाल किया आता जा रहा है। नीम की पत्तियों, छाल और तना हर एक चीज में सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल के साथ विटामिन-ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो स्‍किन को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। इसके साथ ही यह बैक्टीरिया दाग, मुंहासे, छाले, खाज-खुजली, एक्जिमा वगैरह को दूर करने में मदद करते हैं। 

सोरायसिस के मरीज बिल्कुल भी न खाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगा आपका रोग

Neem for chickenpos strain
Image Source : INSTAGRAM/CHANGE_CREATE_CHERISH/Neem for chickenpos strain

चिकनपॉक्स के दाग से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें नीम का इस्तेमाल

  1. नीम की थोड़ी सी छाल लेकर उसे घिस लें और इस पेस्ट को चिकनपॉक्स के दाग में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
  2. नीम की छाल के अलावा इसकी पत्तियां भी इन चेचक के दाग से छुटकारा दिला सकती हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगा लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला लें।  
  3. नीम का पानी भी चिकनपॉक्स के दाग हटाने में मदद करेगा। इसलिए रोजाना सुबह नीम और गिलोय का पानी पिएं।

एक्जिमा, ल्यूकोडर्मा, सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए इलाज

अन्य उपाय

  • मोतीपिष्टी और मुक्ताशुक्ति पिष्टी को बराबर मात्रा में लेकर शहद या पानी के साथ मिलाकर चाट लें। इससे चिकनपॉक्स से राहत मिलेगी।
  • एलोवेरा जेल भी चिकनपॉक्स के दाग हटाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना 1-2 बार प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।