1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत, डॉक्टर ने बताए किन लक्षणों पर रखें नजर?

पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत, डॉक्टर ने बताए किन लक्षणों पर रखें नजर?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 07, 2026 11:59 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 12:01 am IST

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए गट का हेल्दी होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन कब आंतों की सेहत खराब हो जाती है अक्सर लोगों को पता ही नहीं चलता, डॉक्टर बता रहे हैं खराब गट हेल्थ के संकेत

खराब गट हेल्थ के संकेत,- India TV Hindi
खराब गट हेल्थ के संकेत, Image Source : UNSPLASH

अगर आपको लगता है कि खराब गट हेल्थ का असर सिर्फ पेट तक सीमित रहता है, तो ऐसा नहीं है। MD (Anesthesiology – Pain Medicine) डॉ कुणाल सूद के अनुसार, गट हेल्थ बिगड़ने पर आपके शरीर में कई संकेत दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि ख़राब गट हेल्थ होने पर शरीर में कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं

खराब गट हेल्थ होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण

  • बदबूदार मल: सड़े हुए अंडे जैसी बदबू का मतलब हो सकता है कि आपके पेट के बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ गया है। कुछ बैक्टीरिया सल्फर गैस बनाते हैं जिनकी बदबू खराब होती है और ये क्रोहन (Crohn’s) या पोषक तत्वों के ठीक से न पचने जैसी पेट की समस्याओं से जुड़े होते हैं।

  • खाने के बाद पेट फूलना: अगर खाना खाने के बाद आपका पेट फूल जा रहा है तो यह भी एक गंभीर लक्षण है। हालांकि, यह हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आपने कितना खाया है। यह कब्ज या पेट के खाली होने में दिक्कत के कारण भी हो सकता है। 

  • कम एनर्जी: लीकी गट की वजह से एंडोटॉक्सिन ब्लड सर्कुलेशन में पहुंच जाते हैं, जिससे शरीर में इन्फ्लेमेशन होती है और एनर्जी मेटाबॉलिज़्म पर बुरा असर पड़ता है। गट में असंतुलन से विटामिन B12, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम के एब्ज़ॉर्प्शन में भी रुकावट आ सकती है, जो एनर्जी के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

  • पिंपल्स निकलना: अगर आपके चेहरे पर बार बार एक्ने की समस्या हो रही हो तो इसका कनेक्शन आपकी गट हेल्थ से भी हो सकता है। जब पेट के माइक्रोबायोम में असंतुलन होता है तो यह शरीर में पुरानी सूजन को बढ़ावा देता है, जिससे मुँहासे (acne) बढ़ सकते हैं। मुँहासे वाले मरीज़ों में अक्सर लैक्नोस्पिरेसी की कमी और बैक्टेरॉइड्स की अधिकता देखी जाती है, जो पेट से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करती है।

  • फूड इनटॉलरेंस: अगर कुछ खास तरह के खाने, जैसे डेयरी या ग्लूटेन से आपको अचानक परेशानी होने लगती है, तो हो सकता है कि आपका पेट उन पर ठीक से प्रतिक्रिया न कर रहा हो, क्योंकि उन्हें पचाने में मदद करने वाले बैक्टीरिया या तो गायब हैं या सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।