1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर उम्र के लोगों के लिए है ये हेल्दी नाश्ता, जानें इसकी आसान रेसिपी

हर उम्र के लोगों के लिए है ये हेल्दी नाश्ता, जानें इसकी आसान रेसिपी

 Published : Mar 18, 2024 08:12 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 08:12 am IST

Oats Upma: नाश्ते के लिए आप इस हेल्दी रेसिपी को अपना सकते हैं। दरअसल, इसमें आपको इन दो चीजों को मिलाकर ये ब्रेकफास्ट रेसिपी तैयार करनी है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Oats upma- India TV Hindi
Oats upma Image Source : SOCIAL

Oats Upma: नाश्ता सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। ये पाचन क्रिया को तेज करने के साथ ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है। नाश्ते की खास बात ये है कि जब आप इसे खाते हैं तो शरीर को अलग से एनर्जी मिलती और ये तमाम बीमारियों से बचा रहता है जैसे मोटापा या फिर थायराइड। पर समय की कमी से कई बार हम नाश्ता नहीं कर पाते हैं और इसका शरीर को नुकसान होता है। तो, इन तमाम चीजों से बचने के लिए आप इस आसान से नाश्ते को बनाकर खा सकते हैं। तो, जानते हैं नाश्ते के लिए ओट्स उपमा की रेसिपी।

नाश्ते में खाएं ओट्स उपमा

सामग्री

-गाजर

-प्याज और हरी मिर्च
-शिमला
-ओट्स
-नमक
-घी 
-करी पत्ता
-काली सरसों

Oats upma recipe
Image Source : SOCIALOats upma recipe

मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें और इस तरह से खाएं

 

बनाने का तरीका

आपको करना ये है कि एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और इसमें काली सरसों डाल लें। अब इसमें ऊपर से करी पत्ता, गाजर, प्याज और हरी मिर्च, शिमला और नमक डालें। फिर इसमें ओट्स डालें। हल्का-हल्का भूनें और जब सब्जियां पकी हुई नजर आने लगे तो इसमें पानी डालें। सबको अच्छी तरह से पकने दें और इसमें धनिया पत्ता डालें। सबको पकने दें और फिर जब ये पक जाए तो इसमें धनिया पत्ती काटकर मिलाएं। चाहें तो ऊपर से एक चम्मच और घी डालें और इसे सर्व करें।

सुबह ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे, जानें कैसे करें सेवन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।