1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें और इस तरह से खाएं

मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें और इस तरह से खाएं

 Published : Mar 18, 2024 07:33 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 07:33 am IST

Makhana benefits: मखाना में फाइबर और विटामिन की मात्रा इतना ज्यादा होती है ये आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आइए, जानते हैं इन्हें खाने के फायदे।

Who should eat makhana- India TV Hindi
Who should eat makhana Image Source : SOCIAL

Makhana benefits: मखाना  प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और जिंक का एक समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अमीनो एसिड भी होते हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। तो, अगर आप रोजाना ठंडे दूध में मखाना भिगोकर खाएं (makhana soaked with milk) तो आप इन बीमारियों से बच सकते हैं। तो, आइए जानते हैं मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

1. मोटापा में मखाना-Makhana in obesity

मखाने में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य में योगदान कर सकते हैं। पुरानी सूजन मोटापे जैसी स्थितियों से जुड़ी होती है, ऐसे में मखाना कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है और वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करता है।  

लीवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन चीज़ों को अपनी डाइट में करें शामिल, कोना-कोना होगा डिटॉक्स

2. डायबिटीज में मखाना-Makhana in diabetes

मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है। इसके अलावा, कम सोडियम और मैग्नीशियम की वजह से मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। अगर सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए तो मखाने शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

makhana_with_milk
Image Source : SOCIALmakhana_with_milk

3. कब्ज में मखाना-Makhana in constipation

मखाना पाचन में सुधार और कब्ज को दूर रखने में मदद करते हैं। ये पाचन क्रिया को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और ये तेजी से पेट साफ कर देता है।

सुबह उठते ही गले में होती है खराश और खिचखिच तो ट्राई करें ये नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

4. अपच और एसिडिटी में मखाना-Makhana in indigestion and acidity

अपच और एसिडिटी में मखाना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये पेट को ठंडा करता और अपच की स्थिति को कम करने में मदद करता है। ये एसिडिक पीएच वैल्यू को कम करता है  और एसिडिटी को कम करता है। इन तमाम स्थितियों में आप मखाना खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।