1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, कहीं हार्ट अटैक का संकेत तो नहीं?

क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, कहीं हार्ट अटैक का संकेत तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 23, 2025 07:29 am IST,  Updated : May 23, 2025 07:29 am IST

क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक से पहले शरीर के किन हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है? अगर नहीं, तो आपको इस बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हार्ट अटैक- India TV Hindi
हार्ट अटैक Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो वाकई में चिंता का एक विषय है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको न केवल अपने डाइट प्लान को हेल्दी बनाना होगा बल्कि अपने लाइफस्टाइल को सुधारने की कोशिश भी करनी होगी। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले आपके शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

सीने में दर्द

सीने में दर्द महसूस होना खतरे का संकेत साबित हो सकता है। जरूरी नहीं है कि सिर्फ गैस या फिर एसिडिटी की वजह से ही सीने में दर्द हो। सीने में दबाव पड़ना, जकड़न या फिर भारीपन महसूस होना, हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। इसलिए इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

बाएं हाथ में दर्द

हार्ट अटैक से पहले कुछ लोगों को बाएं हाथ में दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको बाएं हाथ में दर्द, सुन्नता या फिर झनझनाहट महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस तरह के लक्षण आपके दिल की बिगड़ती सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं।

कंधे में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले कंधे में या फिर गर्दन में भी दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा क्या आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है या फिर आपकी कमर दर्द कर रही है? अगर हां, तो शरीर के इन हिस्सों में दर्द होना भी खतरे से खाली नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के लक्षण दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।