1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मुनक्का किस अंग के लिए फायदेमंद होता है, इस ड्राई फ्रूट को खाने का सही तरीका क्या है?

मुनक्का किस अंग के लिए फायदेमंद होता है, इस ड्राई फ्रूट को खाने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 22, 2025 10:31 am IST,  Updated : May 22, 2025 10:31 am IST

क्या आप जानते हैं कि मुनक्के में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आइए जानकारी हासिल करते हैं...

सेहत के लिए वरदान मुनक्का- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान मुनक्का Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। ड्राई फ्रूट्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर शरीर और सेहत को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक मुनक्का शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए मुनक्के का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कैल्शियम रिच मुनक्का आपकी बोन और मसल हेल्थ को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। मुनक्के को हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक मुनक्का खाकर पेट की सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। पेट को साफ रखने के लिए रात में सोने से पहले मुनक्का खाएं और अगली सुबह खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

मजबूत बनाए दिल की सेहत

मुनक्के में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को सुधारकर हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी मुनक्के का सेवन किया जा सकता है। मुनक्का खाकर आप अपनी थकान को दूर कर एनर्जेटिक फील कर पाएंगे। कुल मिलाकर मुनक्का आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

विटामिन ए से भरपूर मुनक्का खाकर आप अपनी आंखों की रौशनी को सुधार सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए भी मुनक्के का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इस ड्राई फ्रूट में आयरन पाया जाता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से मुनक्के को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।