1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! शरीर में इन जगहों पर हो रहा है दर्द, तो डायबिटीज का हो सकता है संकेत

सावधान! शरीर में इन जगहों पर हो रहा है दर्द, तो डायबिटीज का हो सकता है संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 08, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 06:11 pm IST

क्या आप भी शरीर के इन हिस्सों में होने वाले दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डायबिटीज के लक्षण- India TV Hindi
डायबिटीज के लक्षण Image Source : FREEPIK

डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान और जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस, जैसे तमाम फैक्टर्स इस बीमारी का कारण बन सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय रहते इस बीमारी को पहचानना बेहद जरूरी होता है। आइए डायबिटीज के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कंधों में दर्द महसूस होना

क्या आप फ्रोजन शोल्डर की समस्या के बारे में जानते हैं? जब कंधों में भारीपन, अकड़न और दर्द की वजह से कंधों की मूवमेंट नहीं हो पाती है, ऐसी परिस्थिति को फ्रोजन शोल्डर कहा जाता है। शुगर लेवल बढ़ने की वजह से कंधों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। कंधों में दर्द महसूस होने जैसे लक्षण को इग्नोर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। 

जोड़ों में दर्द

क्या आपको भी अचानक से जोड़ों में दर्द महसूस होने लगा है? अगर हां, तो आपको समय रहते अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, तब मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है, जिसके कारण जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। जोड़ों में सूजन या फिर जोड़ों की मूवमेंट में दिक्कत महसूस होना भी खतरे का संकेत हो सकता है।

हाथ-पैर में दर्द महसूस होना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज की वजह से आपके हाथ और पैर सुन्न पड़ सकते हैं या फिर आपको हाथ और पैर में झनझनाहट महसूस हो सकती है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा है, तो आपको हाथों और पैरों में दर्द भी महसूस हो सकता है। हाथ या फिर पैर में सूजन का पैदा होना भी डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।