1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 'पेयर योगासन' से शरीर और रिश्ते दोनों में आएगा सुधार, स्वामी रामदेव से जानिए इसे करने के फायदे

'पेयर योगासन' से शरीर और रिश्ते दोनों में आएगा सुधार, स्वामी रामदेव से जानिए इसे करने के फायदे

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Jul 23, 2025 11:00 am IST,  Updated : Jul 23, 2025 01:22 pm IST

Pair Yoga Asana Benefits: जीवन में अगर किसी अच्छा साथ मिल जाए तो रिश्ते और शरीर दोनों मजबूत बन जाते हैं। एक साथ बैठकर बातें करने, शेयर करने और योग करने मन शांत होता है और शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती है। आप पेयर योग से भरपूर फायदे उठा सकते हैं।

कपल योग के फायदे- India TV Hindi
कपल योग के फायदे Image Source : FREEPIK

आजकल 100 में 99 लोग खुद की सेहत के लिए भी वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। एक ही घर में रहकर भी दो पल पति-पत्नि, भाई-बहन और फैमिली मेंबर साथ नहीं बैठ पाते। ये सब कहीं ना कहीं बीमारियों की वजह बन रहा है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पति-पत्नी साथ रहते हैं तो बीपी-शुगर कंट्रोल कहता है। अगर आप सिंगल रहते हैं तो इससे बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। कपल के अलग रहने पर उम्र 10 साल कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपको सेहत और रिश्ते एक साथ सुधारने हैं तो इसके लिए साथ मिलकर वर्कआउट करें। स्वामी रामदेव भी वक्त-वक्त पर पेयर योग करने की सलाह देते हैं। वो बताते भी है कि कैसे आप मिलकर भी योगाभ्यास कर सकते हैं। पेयर योग से सेहत और रिश्ते दोनों मज़बूत बनते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए इसके फायदे।

कपल योगा में आप उन अभ्यासों की करें जिन्हें अकेले करना मुश्किल हो जाता है। आप एक दूसरे को सपोर्ट करें जिससे कठिन योगा पोज को आप आसानी से कर पाएं। इससे शरीर स्वस्थ बनेगा और आपके आपसी रिश्तों में भी सुधार आएगा। 

योग से भरें रिश्ते में प्यार 

  • सेहत अच्छी होगी
  • रिश्ते मजबूत होंगे
  • निगेटिव एप्रोच खत्म 
  • मोटिवेशन बढ़ेगा

हेल्दी लाइफस्टाइल पेयर योग 

  • जल्दी उठें
  • योग करें
  • हेल्दी डाइट लें
  • तला भुना ना खाएं
  • पूरी नींद लें
  • दिन में 4 लीटर पानी पीएं

स्वस्थ शरीर पाने के लिए क्या खाएं?

  • खाना गर्म और फ्रेश खाएं
  • भूख से कम खाना खाएं
  • खाने में भरपूर सलाद शामिल करें
  • मौसमी फल ज़रूर खाएं
  • खाने में दही-छाछ शामिल करें

स्वस्थ शरीर पाने के लिए किन चीज़ों से बचें

  • चीनी
  •  नमक
  •  चावल
  •  रिफाइंड
  •  मैदा

हमेशा रहेंगे खुश 

  • 8 घंटे की नींद लें 
  • कुछ देर धूप में बैठें
  • पार्क में टहलें 
  • हॉबीज़ को पूरा करें 
  • सिर की मसाज करें 
  • योग जरूर करें 
  • मेडिटेशन फायदेमंद 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।