1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट नहीं रहता ठीक तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें पंताभात, पाचन होगा बेहतर, जान लें इसके अन्य फायदे

पेट नहीं रहता ठीक तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें पंताभात, पाचन होगा बेहतर, जान लें इसके अन्य फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 14, 2026 06:30 am IST,  Updated : May 14, 2026 06:30 am IST

गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि पंता भात का सेवन करने से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें इसके फायदे।

पेट नहीं रहता ठीक तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें पंताभात- India TV Hindi
पेट नहीं रहता ठीक तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें पंताभात Image Source : COOKING WITH RESHU/YOUTUBE

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े हुए खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और अपच बहुत आम हो गई हैं। अगर आप भी सुबह उठते ही पेट की गड़बड़ी से परेशान रहते हैं, तो एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन आपको इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकता है। इसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में 'पंताभात' या 'पखाला' कहा जाता है। यह कोई साधारण चावल नहीं है, बल्कि रात के बचे हुए चावलों को पानी में भिगोकर तैयार किया गया एक प्राकृतिक 'प्रोबायोटिक' है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट पंताभात खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

कैसे तैयार होता है पंताभात?

पंताभात बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है। रात को पके हुए चावलों में थोड़ा पानी डालकर उन्हें रात भर लगभग 8-10 घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है। इस दौरान चावलों में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होती है, जिससे इसमें गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। सुबह इसमें हल्का नमक, कच्चा प्याज या नींबू मिलाकर खाया खाएं। 

पंताभात खाने के फायदे
पाचन तंत्र के लिए वरदान
पंताभात पाचन के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। फर्मेंटेशन के कारण चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट आसानी से पच जाते हैं। यह पेट के अंदर 'गुड बैक्टीरिया' की संख्या बढ़ाता है, जो भोजन को पचाने और आंतों की सफाई में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो मल त्याग को आसान बनाती है और पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद करती है।

शरीर को रखता है ठंडा
पंताभात की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के दिनों में या जिन्हें शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होती है, उनके लिए यह बेहतरीन नाश्ता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और पेट की जलन को शांत करता है।

पोषक तत्वों का खजाना
शोध बताते हैं कि फर्मेंटेशन के बाद चावल में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है। साधारण चावल की तुलना में पंताभात में आयरन की मात्रा लगभग 20 गुना तक बढ़ सकती है, जो एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।