1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में जमे गंदे कोलेस्ट्रोल को पिघला देता है इस फल का बीज, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता हैं इसके फायदे

शरीर में जमे गंदे कोलेस्ट्रोल को पिघला देता है इस फल का बीज, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता हैं इसके फायदे

 Published : Jun 15, 2023 11:33 am IST,  Updated : Jun 15, 2023 11:33 am IST

पपीते में मौजूद न्यूट्रिशन आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है लेकिन अगर आप इसके बीज (papaya seeds benefits in hindi) फेंक देते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे।

papaya seeds for high cholesterol- India TV Hindi
papaya seeds for high cholesterol Image Source : FREEPIK

आजकल की लाइफस्टाइल के साथ खुद को फिट रखना भी एक टास्क बन चुका है। देश में तेजी से हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कई कारण हैं। शरीर की नसों में हाई कोलेस्ट्रॉल (What is the main cause of high cholesterol) हाई सैचुरेटेड डाइट लेने से, स्मोकिंग से, एक्सरसाइज करने के कारण बढ़े वजन से बढ़ सकता है। जिसे समय रहते कम नहीं किया तो हार्ट अटैक का चांस रहता है। नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने के काम में पपीते के बीज लाभदायक साबित हो सकते हैं। पपीते के बीजों के कई फायदे होते हैं जिनमें से एक ये भी है कि इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

पपीते के बीज कौन सी बीमारी में काम आते हैं? (Health Benefits of Papaya Seeds)

कोलेस्ट्रॉल में पपीते के बीज (papaya seeds in high cholesterol)

पपीते के बीज ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल कोलेस्ट्रॉल) को कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही पपीते के बीज फाइबर से भी भरपूर होते हैं। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो पपीते के बीजों का सेवन शुरू कर दें ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर सही रखने में मदद करेगा।

papaya seeds for high cholesterol
Image Source : FREEPIKpapaya seeds for high cholesterol

पपीते के बीज का Nutritional Value

  1. 100 ग्राम सूखे पपीते के बीजों में लगभग 558 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसके साथ ही ये बीज प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं।
  2. पपीते के बीजों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक आदि जैसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।
  3. पपीते के बीज ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: आपकी सोच से ज्यादा फायदेमंद है अंकुरित मूंग, खाएं और पाएं शरीर के लिए ये 1 दुर्लभ विटामिन

इससे ज्यादा फायदेमंद कोई चाय नहीं, रोजाना बस 1 कप डायबिटीज लेवल को करेगी कंट्रोल

गर्मी से कैसे बचें, क्या करें? स्वामी रामदेव से जानें इस मौसम में स्वस्थ रहने के खास टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।